बेमेतरा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बारदाना बड़ा रोड़ा बन गया है, जिससे नाराज होकर किसानों ने बेमेतरा-रायपुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के लाख मान- मनव्वल के बाद भी किसान जिद पर अड़े हुए हैं।
किसानों का कहना है कि धान खरीदी के लिए निर्धारित समय सीमा समाप्त होने की कगार पर है, ऐसे में सभी किसानों का धान कैसे खरीदा जाएगा, पहले इस बात को स्पष्ट किया जाये।
Advertisements
Advertisements