Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान, मनप्रीत सिंह को कप्तानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेलदेश

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान, मनप्रीत सिंह को कप्तानी

GrandNews
Last updated: 2020/02/18 at 10:38 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

खेल डेस्क. इंटरनेशनल फेडरेशन हॉकी (एफआईएच) प्रो लीग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैच के लिए मंगलवार को भारतीय टीम घोषित की गई। 24 सदस्यीय टीम की कप्तानी मनप्रीत सिंह को सौंपी गई। वर्ल्ड नंबर 2 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 21 और 22 फरवरी को मैच खेलने हैं। यह दोनों मुकाबले भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में खेले जाएंगे। फिलहाल, भारतीय टीम वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर काबिज है।

मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, ‘‘वर्ल्ड चैम्पियन (बेल्जियम) के खिलाफ 2 बड़े मुकाबलों के बाद टीम के पास एक और चुनौती है। अब उसका मुकाबला दूसरी सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया से है।’’ हाल ही में भारतीय टीम ने प्रो लीग में बेल्जियम को पहले मैच में 2-1 मात दी थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। प्रो लीग में बेल्जियम के हाथों भारतीय टीम की यह पहली हार थी।

- Advertisement -
Ad image

मनप्रीत इसी महीने प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए
मनप्रीत 13 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ यानी एफआईएच के प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए थे। मनप्रीत यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। इस पुरस्कार की शुरुआत 1999 से हुई। मनप्रीत को सबसे ज्यादा 35.2 फीसदी वोट मिले थे। उन्होंने विश्व चैम्पियन बेल्जियम के विक्टर वेगनेज और आर्थर वान डोरेन, ऑस्ट्रेलिया के अरान जालेवस्की और अर्जेंटीना के लुकास विला को पीछे छोड़ा।

भारतीय टीम: श्रीजेश परतु रवीन्द्रन, कृष्ण पाठक, अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, बीरेंद्र लकड़ा, हरमनप्रीत सिंह (उप कप्तान), वरुण कुमार, गुरिंदर सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, मनप्रीत सिंह (कप्तान), विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, चिंग्लेनसाना सिंह, राज कुमार पाल, आकाशदीप सिंह, सुमित, ललित उपाध्याय, गुरसाहिबजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, एसवी सुनील, जरमनप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, नीलकांत शर्मा और रमनदीप सिंह।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, पांच लाख करोड़ की सीमा हुई पार
Next Article 83 की वजह से बैकफुट पर आए अक्षय कुमार, प्रीपोन होगी सूर्यवंशी की रिलीज डेट!
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भूपेश बघेल के घर ED के एक्शन पर प्रियंका गांधी का भाजपा पर तीखा हमला, कहा – लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश
Grand News July 19, 2025
इंसाफ़ की जिद-अपने ही घर से बेघर हुए बुजुर्ग की गुहार… न्याय की आस में 24 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे 80 वर्षीय अहमद बेग
Grand News July 19, 2025
CG NEWS : स्टील प्लांट में हादसा, करंट लगने से एक श्रमिक की मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायगढ़ July 19, 2025
Shahrukh khan Injured : एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान, फिल्म से लेना होगा ब्रेक!
Breaking News मनोरंजन July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?