Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नन्द कुमार साय ने कांग्रेस पर बोला हमला …. कहा, देश को भ्र्मित कर फैला रही अशांति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

नन्द कुमार साय ने कांग्रेस पर बोला हमला …. कहा, देश को भ्र्मित कर फैला रही अशांति

GrandNews
Last updated: 2020/02/22 at 7:49 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

अंबिकापुर। एनआरसी और सीएए को लेकर जिस तरह के भ्रम का निर्माण किया गया है, देश और प्रदेश के विभिन्न समाज के लोगों को डराया जा रहा है, इन विषयों को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय ने पहली बार बयान जारी किया है। अंबिकापुर प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि देश कि किसी भी नागरिक को इन कानूनों के लागू होने से प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह केवल राजनीतिक विरोधियों का षड़यंत्र है, वे केंद्र सरकार के खिलाफ एक साजिश के तहत लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं और देश में अशांति फैला रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आदतन देश में अशांति फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस देश को आगे बढ़ते नहीं देख सकती।

नागरिकता कानून संशोधन और नागरिकता पंजीयन को लेकर विवाद अब तक थम नहीं पाया है। इन विषयों को लेकर देशभर में अशांति का माहौल बना हुआ है। इस मसले पर प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि इसमें राजनीतिक विरोध की आवश्यकता नहीं है, बल्कि देशहित के लिए लाया गया कानून है। इस पर सहमति व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय ने कहा देश में भ्रम फैलाकर कांग्रेस और कम्यूनिस्ट लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। इन कानूनों से देश के किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उन बाहरी असमाजिक तत्वों को रोकने के लिए यह कानून लाए हैं, जिनकी वजह से देश की शांति भंग होती है।

इस दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय ने बताया कि न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश में कांग्रेस और उनके समर्थक दल इस तरह का भ्रम फैलाकर देश में अशांति फैला रहे हैं, लेकिन इससे किसी तरह का नतीजा नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि देश को आगे लेजाने के लिए प्रधानमंत्री कोशिश में लगे हुए हैं, पर कांग्रेस हमेशा की तरह देश की तरक्की में रोड़ा बनने का काम कर रही है, पर उन्हें इसमें सफलता नहीं मिलेगी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सिम्स के इस डिपार्टमेंट को मिली पीएचडी शोध केंद्र की मान्यता, रिसर्च कार्य को मिलेगा प्रोत्साहन
Next Article तेलघानी नाका में शराब दूकान खोले जाने के विरोध स्थानीय लोग सड़क पर उतरे, लोगों समर्थन में विधायक कुलदीप जुनेजा भी पहुंचे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : कुल्हाड़ी मारकर पिता की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ May 28, 2025
CG News : छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आयुष विभाग की अनूठी पहल, ग्रामीणों को मिल रही निःशुल्क औषधियाँ
छत्तीसगढ़ May 28, 2025
Video : मरीन ड्राइव पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: लड़की बोली तुम्हारी औकात क्या है?’ एक्स बॉय फ्रेंड ने तान दी पिस्टल, नया प्रेमी रह गया दंग
VIRAL VIDEO दिल्ली May 28, 2025
Rajim News : नशा मुक्ति के लिए राजिम नगर में निकाली गई जागरूकता रैली
राजिम May 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?