Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजमाता को श्रद्धांजलि देने के बाद कुछ देर के लिए सदन हुआ स्थगित…. सरगुजा मेडिकल काॅलेज राजमाता के नाम पर करने की सीएम ने की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

राजमाता को श्रद्धांजलि देने के बाद कुछ देर के लिए सदन हुआ स्थगित…. सरगुजा मेडिकल काॅलेज राजमाता के नाम पर करने की सीएम ने की घोषणा

Desk
Last updated: 2020/02/25 at 6:53 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE


रायपुर । छग विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, अजीत जोगी ने राजमाता से संदर्भित बातों को सदन में रखा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजमाता स्वयं अविभाजित मध्यप्रदेश शासन में दो बार कैबिनेट मंत्री रहीं। उनके पति आईएएस अधिकारी थे और मुख्य सचिव होकर सेवानिवृत्त हुए, लेकिन खुद आमजन के बीच उन्होंने अपने आप को रखा। राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के समय उन्हें कई बार उनसे मुलाकात का अवसर मिला, लेकिन कभी अहसास मात्र तक नहीं हुआ कि वे किसी मंत्री या राज परिवार की महिला से मुलाकात कर रहें हैं, बल्कि हमेशा उन्हें पुत्रवत स्नेह मिलता रहा।
सभी प्रमुख वक्ताओं के बोलने के बाद अंत में संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने राजमाता को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग रखी कि सरगुजा मेडिकल काॅलेज का राजमाता के नाम पर किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने बगैर समय गवाएं, इस मांग पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए सदन में ही घोषणा कर दी कि सरगुजा मेडिकल काॅलेज राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के नाम पर रखा जाएगा। इस घोषणा को लेकर पूरा सदन सहमत नजर आया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article लक्ष्मी ग्रुप ऑफ़ मेडिकल्स के आधा दर्जन ठिकानों पर आयकर की दबिश…… बडे़े खुलासे की संभावना
Next Article सदन का दूसरा हिस्सा नजर आया काला-काला, विपक्ष ने दर्ज किया अपना विरोध
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : अस्पतालों में फोटो और वीडियो पर रोक का विवादित आदेश निरस्त, पत्रकारों के विरोध के बाद मंत्री जायसवाल ने लिया फैसला
Breaking News छत्तीसगढ़ June 18, 2025
CG NEWS : ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर ठगी, भाजपा नेता बताकर किसानों से वसूले लाखों 
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 18, 2025
 CG NEWS : विकलांग महिला से लगभग 9 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Grand News June 18, 2025
Pradeep Mishra Controversy: शिव कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं, चित्रगुप्त पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन तेज!
Grand News देश June 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?