Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सतरेंगा की सुंदर पहाड़ियों के बीच होगी कैबिनेट की बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

सतरेंगा की सुंदर पहाड़ियों के बीच होगी कैबिनेट की बैठक

GrandNews
Last updated: 2020/02/25 at 10:03 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 29 फरवरी को दोपहर एक बजे     से कोरबा जिले के सतरेंगा में होगी। कोरबा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूरी पर हसदेव बांगो के किनारे बसे सतरेंगा को साहसिक और जल पर्यटन स्थल के रूप विकसित किया जा रहा है। सतरेंगा के बांध में पानी के ऊपर तैरता हुआ पुल बनाया गया है। इस पुल से चलकर पहाड़ियों पर पहुंचा जाता है।

- Advertisement -

ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी पर बांगो बांध का निर्माण किया गया हैै। यह छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी एवं पहली बहुउद्देश्यीय जल परियोजना है। यह बांध मध्यभारत के सबसे विशालतम बांधों की श्रेणी में से एक है। पहाड़ियों से घिरे इस बांध के बीचों-बीच कई छोटे द्वीप है जो इसके सौंदर्य को बढ़ावा देती है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हसदेव बांगो के किनारे बसे सतरेंगा, बुका एवं गोल्डन आइलैण्ड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए परियोजना

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

तैयार की गई है। इस स्थान को साहसिक पर्यटन एवं जल पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है। सतरेंगा के वन परिक्षेत्र में अनेक प्रकार की वनौषधियां भी है जिसका उपयोग प्राकृतिक उपचार एवं दवा के रूप में किया जाता है।

- Advertisement -

इसी गांव में 1400 साल पुराना विशाल साल वृक्ष भी है। यहां का महादेव पहाड़ प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, जिसे देखते ही बनता है। सतरेंगा के निकट देवपहरी का प्रसिद्ध जलप्रपात भी है। इस परिक्षेत्र में अनेक पुरातात्विक धरोहर का आकर्षण भी है। जिसमें शैलचित्र प्रमुख है।

- Advertisement -

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार योजनाबद्ध तरीके से जल-पर्यटन को बढ़ावा देने एवं स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय विकास के उद्देश्य से जिले में ‘हसदेव क्रूज एण्ड एडवेंचर स्पोर्टस सोसाईटी कोरबा‘ का गठन किया गया है।

इसी कड़ी में सतरेंगा के 11 स्थानीय निवासियों को पावर मोटर बोट्स चालन एवं सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है। जल्द ही यहां पर्यटन की गतिविधियों जिसमें बोटिंग, स्पीड बोटिंग, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, ओपेन एयर ऑडिटोरियम तथा रिसाॅर्ट आदि की शुरूआत की जाएगी। पर्यटकों के रूकने के लिए क्रूज, फ्लोटिंग काॅटेजेस के निर्माण के साथ ही अन्य साहसिक एवं जलक्रिड़ा की गतिविधियां भी यहां प्रारंभ की जाएंगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राज्यसभा चुनाव तारीख़ का ऐलान, छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों की 55 सीटों पर होगा चुनाव
Next Article नगरनार स्टील प्लांट में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी, कामकाज ठप
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BIG BREAKING : खूंखार, चतुर नक्सली कमांडर कुंजाम हिड़मा गिरफ्तार, झीरम घाटी सहित कई बड़े हमलों में था शामिल 
Breaking News छत्तीसगढ़ May 29, 2025
CG BIG NEWS : नक्सलियों ने लूटा 5000 किलो विस्फोटक से लदा वैन, 200 SUV उड़ाने की क्षमता, अलर्ट पर पुलिस-CRPF
छत्तीसगढ़ जशपुर May 29, 2025
RAIPUR NEWS : नरैया तालाब के डिवाइड से टकराई कार, सरकारी वाहन में गाड़ी चलाना सीख रहा था स्मार्ट सिटी का कर्मचारी, ग्रैंड न्यूज़ के संवाददाता से कहा – वीडियो मत बनाओ नौकरी चली जाएगी
Grand News May 29, 2025
CG NEWS : मंडल कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी मामले में भाजपा सख्त, 7 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित 
छत्तीसगढ़ धमतरी May 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?