Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पिता के बाद मां की चिता को बेटी ने दी मुखाग्नि, सभी की आंखें हुईं नम…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

पिता के बाद मां की चिता को बेटी ने दी मुखाग्नि, सभी की आंखें हुईं नम…

Desk
Last updated: 2020/03/09 at 10:03 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

एक बेटी ने एक बार फिर समाज को आईना दिखाया है। एक बेटी ने फ़िर ये साबित किया है कि माँ-बाप का बड़ा सहारा बेटी भी होती है। मां की इच्छा और बेटा न होने की वजह से बालोद जिले के ग्राम दुधली (मालीघोरी) की एक बेटी ने अपना फर्ज निभाया और मां का अंतिम संस्कार कर मुखाग्नि दी। इस दौरान दुधली गाँव के श्मशान घाट में मौजूद ग्राम समाज के हर व्यक्ति, हर गांववासियों की आंखों में आंसू छलक गए।

- Advertisement -

समय-समय पर समाज को एक नई दिशा देने वाली घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है बालोद जिले के ग्राम पंचायत दुधली में, रहने वाली श्रीमती पुहिपी ठाकुर का निधन 9 मार्च 2020 सोमवार को हो गया, जिसकी बेटी किरण ठाकुर ने अपनी मां की मुखाग्नि देकर अपना फर्ज निभाया। इससे पहले किरण ठाकुर के पिता की निधन हुआ था, किरण ने पूरे विधि-विधान से पिता के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की थी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दरअसल बालोद जिले के गांव दुधली में रहने वाली किरण ठाकुर की मां पुहिपी ठाकुर कुछ समय से बीमारी से ग्रसित थीं। ऐसे में बीमारी के दौरान उनकी माता हर समय इच्छा जाहिर कर रहीं थीं कि अगर वह दुनिया से दूर जाती हैं, तो उनकी बेटी किरण उनको मुखाग्नि दें और उनका अंतिम संस्कार करें। अपनी मां की इच्छा की पूर्ति करते हुए किरण ने अपना साहस दिखाते हुए और समाज को नई दिशा देते हुए न सिर्फ अपनी मां को अंतिम विदाई दी, बल्कि श्मशान घाट में उनके अंतिम संस्कार के समय अपनाई जाने वाली सारी नीतियों को अपने हाथ से पूरा किया।

- Advertisement -

किरण के द्वारा किए गए इस काम से गांव के हर एक व्यक्ति की आंखों में आंसू थे। वहीं ग्राम परिवार के लोगों का कहना है कि बेटा जिस तरह से अपनी मां बाप का साहस होता है, ठीक उसी तरह बेटी भी अपने मां बाप के लिए एक बड़ा सहारा होती हैं। किरण ने समाज के सामने बेटियों के साहस को प्रदर्शित करते करते एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। गांव में रहने वाले राजू प्रभाकर जनपद सदस्य एवं कृष्णा रामटेके ने बताया कि समाज में बेटियों को लेकर मानसिकता जो भी हो, लेकिन किरण ने अपने मां-बाप की इकलौती बेटी होने का फर्ज बखूबी निभाया है उन्होंने अपील की कि समाज में बेटियों की सहभागिता को स्वीकार किया जाना चाहिए और ऐसे दुख की घड़ी में अपनी किरण के साहस को ग्रामीण ने नमन किया एवं किरण के सहयोग के लिए ग्रामीणों ने मिलजुल कर पूरा योगदान दिया।

- Advertisement -

किरण ठाकुर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुधली के 12वीं छात्रा है जिसका अभी पेपर चल रहा हैं मां के निधन के बाद अकेले किरण पूरी तरह से टूट चुकी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सालों से 15 परिवार आश्रित हैं एकमात्र स्त्रोत कुँए पर ,बहाना बनाकर पल्ला झाड़ते हैं जिम्मेदार ..
Next Article राजधानी में औसतन 800 जगहों पर होगा होलिका दहन …. 100 से ज्यादा जगहों पर भव्य तैयारियां …. पुलिस को खास निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Jyoti Malhotra Youtuber : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली Youtuber ज्योति मल्होत्रा सहित छह लोग गिरफ्तार, देश से गद्दारी करने का आरोप 
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और शालाओं का युक्तियुक्तकरण
Grand News May 17, 2025
Breaking news: 20 साल से फरार हत्या के दोषी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा, बड़ी सफलता
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 17, 2025
RAIPUR NEWS : अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर विवाद, महिला के खिलाफ FIR दर्ज 
Grand News May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?