Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्य सचिव मंडल पहुंचे राजिम …. श्रीराम पथ वन गमन पर की चर्चा …. दिए जरुरी निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मुख्य सचिव मंडल पहुंचे राजिम …. श्रीराम पथ वन गमन पर की चर्चा …. दिए जरुरी निर्देश

Desk
Last updated: 2020/03/12 at 9:53 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ का प्रयागराज और त्रिवेणी संगम राजिम की पहचान पहले से ही आस्था ,धर्म और संस्कृति  नगरी के रूप में स्थापित हैं। राजिम नगरी की  धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक मान्यता है। अब छत्तीसगढ़ शासन ने इसे और भी विकसित करने का निर्णय लिया है। शासन द्वारा  राज्य के जिन स्थलों से श्रीराम वन गमन किये थे, उन्हें चिन्हांकित किया गया है। इनमें गरियाबंद जिले के प्रमुख तीर्थस्थल राजिम भी शामिल है। राम वन गमन के दौरान श्रीराम पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ लोमश ऋषि आश्रम में ठहरे थे। साथ ही पंचकोशी धाम के स्थलों से भी वे गुजरे थे। अब राज्य सरकार इन स्थलों को राम वन गमन पर्यटक परिपथ के रूप में विकसित करने जा रही हैं।
श्रीराम वन पथ गमन को विकसित करने के लिए शासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव आरपी  मंडल की अगुवाई में राज्य के मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी तथा पर्यटन सचिव पी अलबंगन ने राजिम का दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने भगवान राजीव लोचन में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान अधिकारियों ने राजिम में उन स्थलों को चिन्हित करते हुए जिले के आला अधिकारियों कलेक्टर श्याम धावडे, एसपी एम आर आहिरे, जिला पंचायत सीईओ विनय लंगेह एवं वनमण्डलाधिकारी मयंक अग्रवाल के साथ विस्तार से चर्चा की। चर्चा में कुलेश्वर मंदिर और राजीव लोचन मंदिर तथा लोमस ऋषि आश्रम के सौंदर्यकरण, वहां जरूरी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। चर्चा के दौरान 25 किलोमीटर परिधि के अंतर्गत पंचकोशी धाम यात्रा के प्रमुख स्थलों में मार्गो में संकेतांक और मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, यात्री प्रतीक्षालय, पर्यटन सुविधा केंद्र स्थापित करने पर भी चर्चा की गई ।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पूर्व मंत्री बृजमोहन के ओएसडी रहे कश्यप धोखधड़ी मामले में गिरफ्तार ….. रतनजोत प्लांटेशन में एक करोड़ के घोटाले का आरोप
Next Article बिग ब्रेकिंग : छग से राज्यसभा के उम्मीदवारों के नाम पर कांग्रेस ने लगाई मुहर …. वोरा की टिकट कटी …. फूलोदेवी और तुलसी का नाम तय
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

India Pakistan war : पीएम आवास पर हुई हाई लेवल बैठक, प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ और तीनों सेना प्रमुखों के अलावा CDS और NSA अजीत डोभाल भी रहे मौजूद
Breaking News देश May 10, 2025
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य सरकार को संविदा और दैनिक वेतनभोगियों को 60 दिन में नियमित करने का दिया आदेश
Grand News May 10, 2025
BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच अलर्ट मोड में रेलवे, सुरक्षा व्यवस्था सख्त... यात्रियों के लिए हेल्पलाइन सक्रिय
BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच अलर्ट मोड में रेलवे, सुरक्षा व्यवस्था सख्त… यात्रियों के लिए हेल्पलाइन सक्रिय
Grand News NATIONAL देश May 10, 2025
CG NEWS : शिवनाथ नदी में डूबने से 15 साल के नाबालिग लड़के की मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजनादगांव May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?