Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तुरतुरिया-नारायणपुर पर्यटन केन्द्र के रूप विकसित होंगे……मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल ने किया स्थल निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

तुरतुरिया-नारायणपुर पर्यटन केन्द्र के रूप विकसित होंगे……मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल ने किया स्थल निरीक्षण

Desk
Last updated: 2020/03/14 at 1:25 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ में राम वनगमन मार्ग का महत्वपूर्ण केंद्र बलौदाबाजार जिले के तुरतुरिया एवं इसके नज़दीक स्थित लगभग 1 हज़ार साल पुरानी शिव मंदिर को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। मुख्य सचिव श्री आर.पी.मण्डल ने आज राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ इस सिलसिले में तुरतुरिया और नारायणपुर का दौरा किया। उन्होंने इन दोनों स्थलों तक लोगों के आसानी से पहुंच सहित उनके ठहरने, खाने-पीने और मनोरंजन के साधन विकसित करने की कार्य-योजना जल्द से जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने तुरतुरिया के बाल्मीकि आश्रम और बालमदेही नदी एवं नारायणपुर के नज़दीक बहनेवाली महानदी पर वाटर फ्रंट डेवलपमेंट और कॉटेज सुविधा विकसित करने कहा है। श्री मण्डल ने दोनों स्थानों के प्राकृतिक सुंदरता की खूब सराहना की और कहा कि राम वन गमन पथ के चिन्हित स्थलों का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधान मुख्य वन सरंक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, पर्यटन सचिव श्री अंबलगन, मुख्य वन सरंक्षक श्री एस.एस. डी. बड़गैया, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, एस पी नीतुकमल,डीएफओ श्री आलोक तिवारी, जिला सीईओ श्री आसुतोष पांडेय भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भगवान राम अपने वनवास काल के दौरान कुछ समय तुरतुरिया के जंगल में बिताये थे। उन्होंने वाल्मीकि मुनि से आशीर्वाद लिया था। भगवान राम के दोनों पुत्र-लव और कुश की जन्म स्थली भी तुरतुरिया को माना जाता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मास्क और हैंड-सैनिटाइजर आवश्यक वस्तु अधिनियम में शामिल ….. भारत के राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही 13 मार्च से पूरे देश में लागू
Next Article मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रधालुओं से भरी पिकअप पलटी, घटना स्थल पर महिला समेत तीन लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
CG NEWS: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए दुकान को बनाया निशाना, गणेश मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?