Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पुलिस ने बरती सख्ती….. खाली कराया शाहीन बाग….. उखाड़े टेंट, लोगों को खदेड़ा…… तैनात कर दिया गया फोर्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

पुलिस ने बरती सख्ती….. खाली कराया शाहीन बाग….. उखाड़े टेंट, लोगों को खदेड़ा…… तैनात कर दिया गया फोर्स

Desk
Last updated: 2020/03/24 at 6:58 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

दिल्ली में लॉकडाउन के दूसरे दिन शाहीन बाग के धरनास्थल को पुलिस ने पूरी तरह खाली करा दिया है। दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी ने बताया कि मंगलवार सुबह वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों से धरनास्थल को खाली करने की अपील की गई, लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि धरनास्थल को खाली करा दिया गया है और मौके से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पिछले तीन महीने से सड़क बंद कर चल रहे धरने के लिए लगे सभी टेंट को पुलिस आज सुबह पुलिस ने निकलवा दिया है। इसके अलावा जाफराबाद इलाके में भी भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

शाहीन बाग से साथ ही हौज रानी समेत आठ प्रदर्शनस्थलों को खाली कराया गया है। हालांकि बाकी जगहों से किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। फिलहाल दिल्ली में नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में चल रहे सभी धरनास्थल खाली हो गए हैं। मालूम हो कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन से ही शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव चल रहा था। जनता कर्फ्यू के विरोध और समर्थन को लेकर प्रदर्शनकारी दो गुटों में बंट गए थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में बवाल इस हद तक बढ़ गया था कि प्रदर्शनकारियों ने एक दूसरे पर जुते-चप्पल तक फेंके।

- Advertisement -
Ad image

प्रदर्शनकारियों का एक गुट शुरू से ही कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रदर्शन स्थगित करने के समर्थन में था, जबकि दूसरा गुट आज भी पुलिस की कार्रवाई से पहले तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना जारी करने के पक्ष में अड़ा हुआ था। रविवार से ही वहां बवाल की आशंका थी, जिस वजह से भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। हालांकि रविवार को एक पक्ष के लोग धरनास्थल पर सांकेतिक प्रदर्शन के लिए अपने जूते चप्पल रख कर चले गए थे। उन्होंने पोस्टर लगाकर सूचना दी थी कि उनका धरना जारी है। प्रदर्शनकारी कनिज फातिमा ने बताया था कि कोरोनावायरस महामारी की बढ़ती समस्या के कारण रविवार से वहां आने वाला कोई भी प्रदर्शनकारी सिर्फ चार घंटे ही धरनास्थल पर रहेगा, और उसके बाद वह यहां से चला जाएगा।

- Advertisement -

यह व्यवस्था रविवार से लेकर कोरोनावायरस की समस्या समाप्त होने तक या कानून वापस होने तक जारी रहेगी। लेकिन इसके बाद दिल्ली में पूरी तरह से लॉकडाउन और फिर कर्फ्यू लग जाने के कारण धरना किसी भी रूप में चल पाना कानून के खिलाफ है। इसी के मद्देनजर पुलिस ने मंगलवार को सख्ती से कार्रवाई की।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सीएम बघेल ने झारखंड के सीएम को किया ट्विट…. निश्चिंत रहें, छग में मजदूरों का रखेंगे ध्यान….. जल्द होगी उनकी वापसी
Next Article प्रदेश की जनता सुरक्षित रहे इसलिए….. चैबीसों घंटे काम पर निकाय अमला…… जान जोखिम में है फिर भी…… कर्तव्य निर्वहन का साथ है जज्बा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : परसदा में शक्कर के नाम पर वसूली! राशन कार्डधारियों से ₹17 की जगह ₹20 ले रहें सेल्समैन, अब होगी जांच
Chhattisgarh : परसदा में शक्कर के नाम पर वसूली! राशन कार्डधारियों से ₹17 की जगह ₹20 ले रहें सेल्समैन, अब होगी जांच
Grand News June 9, 2025
BREAKING : ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक घोटाला; IAS अफ़सर धीमन चकमा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से ₹47 लाख कैश बरामद
BREAKING : ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक घोटाला; IAS अफ़सर धीमन चकमा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से ₹47 लाख कैश बरामद
NATIONAL देश June 9, 2025
CG BREAKING: सुकमा में नक्सली IED हमले में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद
CG BREAKING: सुकमा में नक्सली IED हमले में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा June 9, 2025
IAS ARRESTED: ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक घोटाला, IAS अफ़सर धीमन चकमा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से ₹47 लाख कैश बरामद
NATIONAL ओडिशा देश June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?