रायपुर। केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक 14 अप्रेल तक जारी लॉकडाउन के बीच अब अगले 48 घंटे तक टोटल कर्फ्यू रहेगा। आज शाम 4 बजे के बाद से टोटल कर्फ्यू को लेकर चेतावनी जिला प्रशासन ने दे दी है। रायपुर जिला प्रशासन के सूत्रों की माने तो पूरी सख्ती की तैयारी कर ली गई है। आज कई जगहों पर पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च किया गया है। घर से बेवजह निकलने वाले लोग पकड़े गए, तो फिर से सीधे जेल जाएंगे।
शनिवार शाम 4 बजे से लेकर सोमवार तक टोटल कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। इस दौरान बहुत ही ज्यादा जरूरी सेवा को खुला रखा जाएगा। इसमें पूरी तरह से जाँच-पड़ताल के बाद लोगों को जरूरी सेवाओं के लिए निकलने दिया जाएगा। जरुरी सेवाओं को यथावत रखा गया है। जिला प्रशासन की ओर से यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि लॉकडाउन का लोग कड़ाई से पालन नहीं कर रहे हैं। जरूरी सेवाओं के बहाने लोग घरो से मनमाने तरीके से निकल रहे हैं।
आज शाम से राजधानी में टोटल कर्फ्यू …….अनावश्यक घुमने वाले जाएंगे सीधे जेल…… केवल अति आवश्यक सेवाएं ही जारी रहेंगी
Leave a comment