Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जनता ने पुष्प वर्षा कर पुलिस का किया स्वागत….. पुलिस का माना आभार….. पुलिस ने की अपील, कुछ समय और इसी तरह रहें संयमित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

जनता ने पुष्प वर्षा कर पुलिस का किया स्वागत….. पुलिस का माना आभार….. पुलिस ने की अपील, कुछ समय और इसी तरह रहें संयमित

Desk
Last updated: 2020/04/12 at 6:08 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

बिलासपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए 21 दिनों के लाॅक डाउन के परिपालन में पुलिस प्रशासन जिस संवेदना का परिचय दिया है, वास्तव में सराहनीय है। देश और प्रदेश की जनता इस बात से भलीभांति वाकिफ है कि अपने घर-परिवार और जान की परवाह किए बगैर पुलिस देश और प्रदेश के लोगों की सुरक्षा में डटी हुई है। गरियाबंद के बाद प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में भी पुलिस के इस सराहनीय कदम के लिए उनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। बिलासपुर के हेमूनगर में युवाओं ने सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए पुलिस का स्वागत करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया।

आमतौर पर पुलिस को लेकर मन में एक खौफ और डर सा होता है। लेकिन इस कोरोना वायरस की वजह से लोगों ने पाया कि पुलिस किस कदर संजीदगी के साथ अपने काम को अंजाम देती है। उनके भीतर भी संवेदनाएं हैं। इस वजह से बिलासपुर के हेमनगर के युवाओं ने बिलासपुर पुलिस का स्वागत करने की योजना बनाई। बकायदा घर के छतों में लोग फूलों की थाली लिए खड़े रहे और जैसे-जैसे पुलिस वाले निकलते गए, उन पुष्प वर्षा की गई। युवाओं का कहना है कि पुलिस की संजीदगी और सख्ती का ही परिणाम है कि इस भयानक जानलेवा बीमारी से छत्तीसगढ़ यदि महफूज है, तो इसके पीछे वास्तव में वजह पुलिस है।

- Advertisement -
Ad image
https://www.youtube.com/watch?v=TRKbeXPQb0I

दो राय नहीं कि बीते 19 दिनों से पुलिस पूरे प्रदेश में जिस मुस्तैदी से काम कर रही है, अपने आप में लोगों के लिए हृदयस्पर्शी है। पुलिस की सख्ती की वजह से ही लाॅक डाउन का इतना सही तरीके से परिपालन हो रहा है, वरना करोड़ों की तादाद में लोगों को इतने दिनों के लिए घर पर बांधे रखना आसान काम नहीं है। बहरहाल हालात को ध्यान में रखते हुए अभी भी यही अपील की जा रही कि जब तक सबकुछ सामान्य नहीं हो जाता, इसी तरह संयमित रहें, अपने घरों पर रहें और खुद के साथ परिवार और समाज को सुरक्षित रखें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बिग ब्रेकिंग- दो युवा व्यापारियों की गोली मार कर हत्या….. पड़ोसी ने लाश घर के पीछे गाड़ कर छिपाई…… मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article कलेक्टर की सख्ती के बाद बाहर आए जमाती….. डोंगरगढ़ में मिले 18 तो जिले में 92 परिवार…… जमातियों को बाहर निकालना फिलहाल बड़ी चुनौती
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना सूरजपुर July 12, 2025
CG NEWS : नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशा का नाश होगा, देश का विकास होगा आदि नारों से लोगों को किया गया जागरूक  
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 12, 2025
किस्मत का खेल पड़ा महंगा: 50 हजार समेत 6 जुआड़ी हवालात के हवाले,पुलिस ने बिछाई सख्ती की बिसात!”
Grand News July 12, 2025
CG NEWS : अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण, करीब 1.18 करोड़ के इनामी नक्सली समेत 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ सुकमा July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?