Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ट्रिपल मर्डर केस में फांसी देने की मांग, साहू समाज में आक्रोश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

ट्रिपल मर्डर केस में फांसी देने की मांग, साहू समाज में आक्रोश

GrandNews
Last updated: 2020/04/16 at 7:47 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। पुलिस ने छेरकाडीह ट्रिपल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। इसके बाद क्षेत्र में आरोपियों के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस मामले को लेकर पीड़ित को न्याय दिलाने एवं समाज मे कड़ा संदेश देने साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग भी आगे आया है। रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने आक्रोश व्यक्त करते हुए इस वीभत्स घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को फांसी देने की मांग की है ताकि इस प्रकार की घटनायें भविष्य में ना हो।

- Advertisement -

क्या है मामला

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक ग्राम जारा के रविशंकर शुक्ला पिता कन्हैया प्रसाद शुक्ला का ग्राम छेरकाडीह (स) के मृतक यशवंत साहू के घर आना-जाना लगा रहता था। इस बीच आरोपी रविशंकर शुक्ला एवं मृतका महेश्वरी साहू में मित्रता हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी रविशंकर शुक्ला ने मृतका के साथ संबंध स्थापित कर लिया। इसके बाद मृतिका को इस बात पर ब्लैकमेल कर प्रताड़ित करने लगा। परेशान होकर मृतका ने अपने पति मृतक यशवंत साहू को यह बात बताई, जिसके बाद परिजनों एवं ग्राम जारा के सरपंच की उपस्थिति में सामाजिक स्तर पर बैठक कर आरोपी रविशंकर शुक्ला को समझाईश दी गई कि आरोपी, महिला से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखेगा।

- Advertisement -

बैठक के बाद भी आरोपी रविशंकर शुक्ला मृतिका से बातचीत करने एवं मिलने आदि के लिये बार-बार दबाव बना रहा था। मृतका महेश्वरी साहू द्वारा बार-बार मना करने पर आरोपी रविशंकर शुक्ला, आक्रोशित हो गया और उसने मन ही मन बदला लेने की योजना बनाई इसके साथ ही इस योजना में ग्राम गातापार के दुर्गेश वर्मा और नेमीचंद ध्रुव को भी शामिल किया। योजना के अनुसार आरोपी 11 अप्रैल को ग्राम छेरकाडीह पहुंचे। इसके बाद आरोपी हत्या करने की नीयत से एक राय होकर मृतक के घर में घुसे। सबसे पहले यशवंत साहू एवं उनके पुत्र देवेन्द्र साहू के उपर वार कर उनकी हत्या कर दी। दोनों की चीख-पुकार सुनकर महेश्वरी साहू अपने कमरे से बाहर निकली, तो आरोपियों ने आंगन में ही सब्बल से वार कर उसकी भी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी रात में ग्राम छेरकाडीह से फरार हो गये। पुलिस ने तफ्तीश की और कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुये मुख्य आरोपी रविशंकर शुक्ला को पकड़ा। इसके बाद हत्याकांड में मुख्य आरोपी रविशंकर शुक्ला के साथ दुर्गेश वर्मा तथा नेमीचंद ध्रुव ने सह्मिल होना कबूल लिया है। फिलहाल प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सुप्रीमकोर्ट ने सारकार को दिए सख्त आदेश कहा – डॉक्टरों की समस्या दो घंटे में हो हल, कोरोना की जंग में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ हमारे ‘योद्घा’ हैं
Next Article छग का कांग्रेस नेता शराब तस्करी में गिरफ्तार…. पुलिस के तीन जवान भी बने आरोपी….. मप्र से बोलेरो में भरकर ला रहे थे शराब
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी का विस्तार, रमेश रिंकू अग्रवाल, राजकुमार भिखवानी और रितेश वाधवा मंत्री नियुक्त
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Oyo News: सुझाव दें और जीतें ₹3 लाख! रितेश अग्रवाल का अनोखा ऑफर: OYO की मूल कंपनी का नया नाम बताएं?
18+ Business Grand News मनोरंजन रोचक खबरें रोजगार May 30, 2025
CG : कोयला के अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ May 30, 2025
COVID-19 : देश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र में मिले 84 नए मामले
NATIONAL देश May 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?