Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने माना स्थित तैयार अस्पताल का लिया जायजा….. कोविड-19 के लिए तैयार किया गया 200 बिस्तरों का अस्पताल….. तमाम आवश्यक सुविधाओं से युक्त है यह अस्पताल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने माना स्थित तैयार अस्पताल का लिया जायजा….. कोविड-19 के लिए तैयार किया गया 200 बिस्तरों का अस्पताल….. तमाम आवश्यक सुविधाओं से युक्त है यह अस्पताल

Desk
Last updated: 2020/04/17 at 7:19 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। कोविड-19 को लेकर आशंकाओं के बादल लगातार मंडरा रहे हैं। हालांकि छग इस मामले में देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे बेहतर स्थिति में हैं। पड़ोसी राज्यों में जहां लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं छग में अब तक केवल 36 कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिसमें से 23 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं, तो 13 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। वहीं लगभग 75 हजार संदेहियों की जांच की गई है, जिनके रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं। सबसे अच्छी और राहत वाली खबर यह है कि इस बीच किसी एक को खोने की नौबत नहीं आई है।
राहत की इस खबर के बावजूद भावी संभावनाओं को ध्यान में रखकर, जबकि प्रदेश की राजधानी में एम्स और डीकेएस जैसे बडे़ अस्पताल हैं, माना में 200 बिस्तरों का अस्पताल तैयार कराया गया है। आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इस अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मरीज बढ़ने की स्थिति में अब एम्स के साथ-साथ यहां भी भर्ती किए जाएंगे। करीब ढाई करोड़ खर्च कर केवल 20 दिनों में माना सिविल अस्पताल की बिल्डिंग को कोरोना अस्पताल में तब्दील कर लिया गया है। अस्पताल के एक हिस्से में सीसीटीवी कैमरा लगाने से लेकर 12 वेंटिलेटर के साथ आईसीयू से सेमी आईसीयू और महिला पुरुष वार्ड बना लिया गया है गंभीर मरीजों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड भी तैयार है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 50 हजार करोड़ बाजार में निवेश करेगा आरबीआई….. आरबीआई गवर्नर ने किया ऐलान…… कहा, भारत की अर्थव्यवस्था मंदी के बावजूद बेहतर
Next Article प्रशासन के माध्यम से सहायता देने की आलोचना पर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा – एक केला दे कर चार लोगों की फोटो नहीं खिंचवा पाने का भाजपा नेताओं को मलाल
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Wimbledon 2025 : AITA के प्रतिनिधि के तौर पर छ्ग प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा और उपाध्यक्ष सुशील बालानी होंगे विंबलडन मेंस फाइनल के साक्षी
Grand News July 12, 2025
CG NEWS : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना सूरजपुर July 12, 2025
CG NEWS : नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशा का नाश होगा, देश का विकास होगा आदि नारों से लोगों को किया गया जागरूक  
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 12, 2025
किस्मत का खेल पड़ा महंगा: 50 हजार समेत 6 जुआड़ी हवालात के हवाले,पुलिस ने बिछाई सख्ती की बिसात!”
Grand News July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?