Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जमलो की मौत पर भावुक हुए मुख्यमंत्री….. परिजनों को 4 लाख की अतिरिक्त सहायता…… कलेक्टर को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

जमलो की मौत पर भावुक हुए मुख्यमंत्री….. परिजनों को 4 लाख की अतिरिक्त सहायता…… कलेक्टर को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश

Desk
Last updated: 2020/04/21 at 10:50 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले के ग्राम आदेड़ की 12 वर्षीय कुमारी जमलो मड़कम की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए तात्कालिक सहायता के रूप में कुमारी मड़कम के परिवारजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की थी। मुख्यमंत्री बघेल ने आज कलेक्टर से चर्चा उपरांत मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से 4 लाख रूपए की अतिरिक्त स्वीकृति दी। इस प्रकार कुमारी मड़कम के परिवारजनों को कुल 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर बीजापुर को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।
लॉकडाउन से प्रभावित श्रमिकों को राज्य सरकार के द्वारा हर संभव मदद दी जा रही है। मनरेगा और तेंदूपत्ता संग्रहण और गौठान के कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में तथा देश के अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों के लिए राज्य सरकार द्वारा संकटग्रस्त एक लाख 85 हजार से अधिक श्रमिकों को भोजन, रहने की व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य राज्यों में फंसे 81 हजार 711 श्रमिको को राहत पहुंचायी गयी। अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकांे में से सात हजार 384 श्रमिकों के खाते में तात्कालिक व्यवस्था के लिए लगभग 24 लाख 31 हजार रूपए भी जमा करवाया गया है।
राज्य सरकार द्वारा देश के अन्य राज्यों में श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों का दल गठित कर सतत् निगरानी की जा रही है। इसके लिए श्रम विभाग द्वारा राज्य स्तर पर हेल्पलाईन नम्बर 0771-2443809, 91098-49992, 75878-22800 सहित जिला स्तर पर भी हेल्पलाईन नम्बर स्थापित किए गए हैं। हेल्पलाईन नम्बर के माध्यम से प्राप्त श्रमिकों की समस्याओं को पंजीबद्ध कर तत्काल समाधान किया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सुकमा में दो ग्रामीणों की मौत…. आंध्रप्रदेश से हाल में लौटे थे….. खबर से मचा हड़कंप….. जांच के लिए पहुंची हेल्थ टीम
Next Article रजनीताई उपासने से पीएम मोदी ने की चर्चा….. कहा, आर्शीवाद लेने लगाया मैंने फोन….. रायपुर की पहली महिला विधायक रही हैं
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?