Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांस्टेबल ने दिखाई मानवता की मिसाल, गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल, परिजनों ने कॉन्स्टेबल के नाम पर रखा बच्चे का नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कांस्टेबल ने दिखाई मानवता की मिसाल, गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल, परिजनों ने कॉन्स्टेबल के नाम पर रखा बच्चे का नाम

GrandNews
Last updated: 2020/04/25 at 12:09 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

दिल्ली। कोरोना संकट काल में पुलिस का अलग ही चेहरा सामने आया है। पुलिस दमदार योद्धा के तौर पर सामने आई है। राजधानी दिल्ली में एक कांस्टेबल ने महिला की उस वक्त मदद की जब उसे मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी। भावुक महिला ने पुलिस वाले को अनोखे तरीके से शुक्रिया कहा।दरअसल, राजधानी दिल्ली में सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। ऐसे में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने का संकट खड़ा हुआ तो पुलिस मसीहा बनकर सामने आई। महिला के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी तो तुरंत कांस्टेबल दयावीर सिंह ने मानवता का फर्ज निभाते हुए गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया। पुलिस कांस्टेबल के बर्ताव ने महिला को इस कदर छुआ कि उसने अपने नवजात बच्चे का नाम दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल के नाम पर ही रख दिया।कॉन्स्टेबल दयावीर सिंह ने ही महिला को लॉकडाउन के समय डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचाया था। महिला के इस कदम के बारे में जानकारी होने पर कॉन्स्टेबल दयावीर सिंह ने कहाकि ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं उनकी मदद कर सका। मेरे लिए ये गौरव की बात है कि महिला ने अपने बच्चे का नाम मेरे नाम पर रखा। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में पुलिस की मानवीयता के तमाम किस्‍से सामने आ रहे हैं और पुलिस हीरो बनकर उभरी है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article महिलाओं की खूबसूरती को नहीं मिलेगा निखार…. पुरूषों को बढ़ाना होगा बाल…. सेलून-ब्यूटी पार्लर खुलने पर संदेह फिलहाल
Next Article काम शुरू होने से पहले सेनेटाइज किए जाएं सरकारी दफ्तर…. सीएम बघेल ने जारी किया निर्देश….. संक्रमण बचाव के संसाधन रहे कार्यालयों में मौजूद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BREAKING NEWS : भारत ने तुर्की को दिया बड़ा झटका, सेलेबी हवाई अड्डे का लाइसेंस किया रद्द 
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : गांव में संचालित देह व्यापार के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, रंगे हाथों पकड़ाए दो युवक
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
“पीएम आवास योजना में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – कलेक्टर बी.एस. उइके” मैनपुर ब्लॉक में धीमी प्रगति पर 34 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : किसान के घर मिला दुर्लभ प्रजाति का जीव पाम सीवेन्ट, लोगों के उड़े होश, वाइल्ड लाइफ की टीम  ने किया रेस्क्यू 
Grand News May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?