Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीएम बघेल की पहल पर हर जिले में होगा सैनिटाइजर अभियान, सभी शासकीय कार्यालयों में चलेगा सेनिटाइजेशन अभियान,मुख्य सचिव ने सभी जिले के अधिकारियों को जारी किए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

सीएम बघेल की पहल पर हर जिले में होगा सैनिटाइजर अभियान, सभी शासकीय कार्यालयों में चलेगा सेनिटाइजेशन अभियान,मुख्य सचिव ने सभी जिले के अधिकारियों को जारी किए निर्देश

GrandNews
Last updated: 2020/05/02 at 10:55 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश की राजधानी रायपुर स्थित राज्य स्तरीय कार्यालयों सहित जिला और मैदानी क्षेत्रों में स्थित सभी शासकीय कार्यालयों में समुचित सेनिटाइजेशन अभियान चलाकर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए है। इस संबंध में मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल ने प्रदेश के सभी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और वनमण्डलाधिकारियों को पत्र जारी कर अपने अधिनस्थ कार्यालयों में अभियान चलाकर सेनिटाइजेशन करने के निर्देश जारी दिए है।
मुख्य सचिव ने कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण के कारण लगाए गए देश व्यापी लाॅकडाउन के फलस्वरूप सभी शासकीय कार्यालयों में कार्य संपादित नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में लाॅकडाउन समाप्त होने पर समस्त कार्यालयों में कार्य शुरू किया जाएगा। इससे कार्यालयों में आम नागरिकों का आना-जाना भी होगा। चूंकि अभी वैश्विक महामारी का प्रकोप कम होने की संभावना व्यक्त नहीं की जा सकती। ऐसी स्थिति में आमजनों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यापक सुरक्षा की दृष्टि से सभी जिला, तहसील, जिला पंचायत, जनपद और ग्राम पंचायतों के कार्यालय सहित अन्य मैदानी कार्यालय में सेेनिटाइजेशन के लिए अभियान चलाकर कार्यालय की साफ-सफाई और उनका सेनिटाइजेशन प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य सचिव ने इस अभियान के तहत सभी शासकीय कार्यालयों में सेनिटाइजेशन, नियमित साफ-सफाई, रंग-रोगन, हाथ धोने के लिए हैण्डवाश आदि की व्यवस्था तथा कार्यालयों में आनवश्यक रूप से रखी सामग्री और कबाड़ को राईट आॅफ करने के साथ ही कार्यालयों में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कलेक्टर एल. के. चौहान ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र, महाराष्ट्र सीमा से अनधिकृत रूप से आने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का दिया निर्देश
Next Article BIG BREAKING : मुख्यमंत्री बघेल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों की वापसी के लिए मांगी 28 ट्रेनें
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Ahmedabad Plane Crash : भीषण विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 275 
Grand News June 14, 2025
NEET Result 2025 OUT : नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में चेक करें परिणाम 
Grand News June 14, 2025
जानिए क्यों अविवाहित जोड़े नहीं करते पूरी के जगन्नाथ जी के दर्शन
Jagannath Puri Mandir : जानिए क्यों जगन्नाथ पुरी मंदिर में अविवाहित जोड़ों की नहीं मिलती एंट्री, क्या हैं परंपरा
Grand News धर्म June 14, 2025
Ban On Fishing In CG : छत्तीसगढ़ में 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन करने पर मिलेगी सजा
Grand News June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?