Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायगढ ब्रेकिंग: पेपर मिल में बीमार पड़े मजदूरों के इलाज की बेहतर व्यवस्था….. सीएम के निर्देश पर कलेक्टर-एसपी ने ली उनकी सुध……बेहतर इलाज के लिए लाएंगे रायपुर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

रायगढ ब्रेकिंग: पेपर मिल में बीमार पड़े मजदूरों के इलाज की बेहतर व्यवस्था….. सीएम के निर्देश पर कलेक्टर-एसपी ने ली उनकी सुध……बेहतर इलाज के लिए लाएंगे रायपुर

Desk
Last updated: 2020/05/07 at 11:07 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रायगढ़ कलेक्टर यशवंत कुमार आज पुलिस अधीक्षक संतोष सिंग के साथ रायगढ़ जिले के तेतला स्थित शक्ति पेपर मिल में हानिकारक गैस के संपर्क में आकर बीमार हुए मजदूरों से मिलने संजीवनी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने चिकित्सकों से भर्ती मजदूरों का हाल जाना। कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा मजदूरों के परिजनों व अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर 03 को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफेर किये जाने की व्यवस्था करवाई गई। कलेक्टर यशवंत कुमार ने मिल संचालक को स्पष्ट निर्देश दिया है कि व्यक्तिगत रूप से घायलों के साथ रायपुर जाकर उनका पूरा इलाज कराये। साथ ही रेड क्रॉस और प्रशासन की ओर से एक पटवारी को भी रेफेर किये मजदूरों के साथ रायपुर जाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर कलेक्टर ने मजदूरों के परिजनों से कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि घायलों का अच्छे से इलाज हो।
मिली जानकारी अनुसार पुसौर के तेतला में शक्ति पेपर मिल जिसमे पेपर को रिसायकल करने का कार्य किया जाता है। लॉक डाउन के दौरान बंद इस मिल को पुनः प्रारम्भ करने से पूर्व मजदूर रिसायकल चैम्बर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान हानिकारक गैस के संपर्क में आने पर मजदूरों की तबियत बिगड़ने लगी। जिस पर उन्हें इलाज के लिए रायगढ़ के संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। भर्ती करवाये गए कुल 07 मजदूरों में 03 मजदूरों डोलामणि सिदार उम्र 35 वर्ष, सुरेंद्र गुप्ता उम्र 28 वर्ष, अपधर मालाकार उम्र 40 वर्ष को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफेर किया जा रहा है। जिसके लिए प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस तथा अन्य व्यवस्थाएं करवायी जा रही है। शेष 04 मजदूर पुरन्धन कुमार उम्र 21 वर्ष, अनिल कुमार उम्र 22 वर्ष, निमाणी भोय उम्र 40 वर्ष, रंजीत सिंग उम्र 34 वर्ष का इलाज संजीवनी में ही जारी रहेगा। जिसके लिए संजीवनी अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, एसडीएम रायगढ़ युगल किशोर उर्वशा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस एन केशरी भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : गैस रिसाव से मौतों की संख्या पहुंची 11…… तीन सौ लोग पहुंचे अस्पताल….. 25 वेंटिलेटर में, 15 बच्चों की हालत नाजुक….. राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी एक करोड़
Next Article बड़ी राहत: दो और कोरोना पाॅजिटिव स्वस्थ….. कुल एक्टिव मरीजों की संख्या अब 21….. एम्स प्रबंधन ने की पुष्टि
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : पिकअप वाहन के पलटने से हुआ बड़ा हादसा, कई लोग हुए घायल, इलाज जारी
CG : पिकअप वाहन के पलटने से हुआ बड़ा हादसा, कई लोग हुए घायल, इलाज जारी
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती June 3, 2025
CG CRIME : लकड़ी तस्करों का कहर, डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
CG CRIME : लकड़ी तस्करों का कहर, डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
CG NEWS : PM आवास योजना में गजब फर्जीवाड़ा: बेलसरा में सरपंच ने योजना का पैसा हड़पकर बनवाया अपनी बहू का मकान
CG NEWS : PM आवास योजना में गजब फर्जीवाड़ा: बेलसरा में सरपंच ने योजना का पैसा हड़पकर बनवाया अपनी बहू का मकान
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
Crime News: 15 हजार की नौकरी और रहना-खाना मुफ्त ! इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती कर दिया लालच, 2 नाबालिग बहनें बनी देहव्यपार का शिकार
Crime News: 15 हजार की नौकरी और रहना-खाना मुफ्त ! इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती कर दिया लालच, 2 नाबालिग बहनें बनी देहव्यपार का शिकार
Grand News उत्तरप्रदेश June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?