Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सावधान! आरोग्य सेतु एप निजता पर बड़ा खतरा…. कांग्रेस ने खड़े किए कई सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

सावधान! आरोग्य सेतु एप निजता पर बड़ा खतरा…. कांग्रेस ने खड़े किए कई सवाल

Desk
Last updated: 2020/05/08 at 10:30 AM
Desk
Share
5 Min Read
SHARE

भारतीय लोकतंत्र और प्रजातंत्र की खूबसूरती इन आधारों पर टिकी है कि, हमे भारत के संविधान ने मौलिक अधिकार दिये हैं। जनता से चुनी हुई सत्तारूढ़ दल का दायित्व होता है कि वे अपने देश के नागरिक की मौलिक अधिकारों की रक्षा करें, मगर केंद्र की भाजपा मोदी सरकार ने #COVID19 रोकथाम के नाम पर बनाये गये आरोग्य सेतु एप निजता के अधिकारों का हनन करता है।
छत्तीशगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने केंद्र की भाजपा मोदी सरकार पर आरोग्य सेतु एप से भारत की जनता पर उत्पन्न खतरे की आशंका को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि, आरोग्य सेतू एप में निजता के उल्लंघन के गंभीर मुद्दे हैं।हम सब जानते हैं कि, भारत में निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है, जैसा सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है, आरोग्य सेतू एप के बारे में कल एक एथिकल हैकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि किस प्रकार से इसमें “निजता के अधिकार” के उल्लंघन का मुद्दा है, जिसे आईसीसी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने भी उठाया था और वे सही थे, उन्होंने पुनः ट्वीट कर ये बताया कि भारत सरकार की जो कंप्यूटर एमरजेंसी रिस्पोंस टीम है, जो सर्ड या सीईआरडी कहते हैं, उन्होंने उन तथ्यों के बारे में उनसे जानकारी ली; ये अपने आपमें सबूत है कि आरोग्य सेतू एप निजता के अधिकार का उल्लंघन करती है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने बताया कि, इस संदर्भ में पांच छोटी-छोटी परंतु महत्वपूर्ण बातें हैं। 
पहला -:आरोग्य सेतू एप हर व्यक्ति का 24/7 सर्विलेंस करेगी यानि आप किससे मिलते हैं, कहाँ जाते हैं और किस व्यक्ति से कितनी देर मुलाकात करते हैं, ये एप रिकोर्ड करेगी। तो ये तो ऐसा ही हुआ कि एक जासूस कैमरा आपके सिर पर लगा दिया गया हो।
दूसरा -:ये जो आरोग्य सेतू एप है, इसका निर्माण निजी क्षेत्र में किया गया है, सरकारी क्षेत्र में नहीं हुआ। वो गोईबीबो और मेक माय ट्रिप के फाउंडर द्वारा किया गया। हम सब जानते हैं कि वो गोईबीबो और मेक माय ट्रिप की 40 प्रतिशत मलकियत चीनी है और इसका जो बैकेंड ऑपरेशन है, वो भी प्राईवेट हाथों में है तो ऐसे में व्यक्ति की निजता को किस प्रकार से उल्लंघन नहीं होगा, ये कौन सुनिश्चित करेगा।
तीसरा -:इस एप में बैकेंड पर ह्यूमन इंटर फेस है, यानि अगर आप असुविधाजनक हैं, तो कई शरारतपूर्ण तरीके से आपको रेड मार्क कर सकता है। अगर कोई पत्रकार या कोई और व्यक्ति असुविधाजनक होया सरकार से सवाल पूछता होऔर अगर उसे रेड मार्क कर दिया गया, तो उसके बाद ना आप बस या ट्रेन में चढ़ सकते हैं, ना आप सफर कर सकते, ना बॉर्डर क्रोस कर सकते हैं।एक तरह से आप बंधक बन जाएंगे, क्वारेंटांइन हो जाएंगे। 

चौथा -: ये क्लाउड सर्वर में जहाँ डेटा इक्कट्ठा होगा, ये कहाँ है, ये भारत सरकार नहीं बता रही, ये चीन में है, कोरिया में है, जापान में है या भारत में है? 
पांचवा -: महत्वपूर्ण, हमारी फौज ने इस प्रकार की एप पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा बनाकर हमारी फौजियों का डेटा चुराने के बारे हमारी फौज के अधिकारियों को आगाह किया है, इन बातों का कोई जवाब आजतक भारत सरकार ने नहीं दिया। 

- Advertisement -
Ad image

कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने आरोग्य सेतु एप की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए कहा कि, आरोग्यसेतु से यह जानकारी हैकरों तक पंहुच रही है। सारा डेटा चुराने जानकारियां सरकार तक पंहुचाने का खेल मात्र है। आरोग्य सेतु एप जब थर्ड पार्टी आरोग्य सेतु को हैक कर ले रही है तो यह डाटा तो देश के दुश्मनों तक भी पहुंचने में देर नहीं लगेगी, एक हैकर ने आरोग्य सेतु को हैक करके यह जानकारी प्राप्त कर ली कि, पीएम ऑफिस में देश की संसद में और सेना में कितने लोगों को करोना है। आरोग्य सेतु एप में तो यह भी जानकारी है कि डाउनलोड करने वाला कहां कहां गया। सेना, संसद, प्रधानमंत्री कार्यालय की यह जानकारियां  दुश्मन देशों तक पहुंचेंगे तो क्या होगा?
कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, जिन मजदूरों को खाने के राशन के लाले पड़े हुए हैं रहने के लिए जगह नहीं है मोबाइल और मोबाइल चार्जिंग की कोई व्यवस्था नहीं है उन्हें आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहना जले पर नमक छिड़कने की तरह है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर: प्रदेश के कोयला कारोबारी के ठिकानों पर जीएसटी का छापा…. चार जिलों में जीएसटी टीम ने दी दबिश…. प्रदेशभर में हड़कंप
Next Article बड़ी खबर: एक ही परिवार के 13 सदस्य कोरोना की चपेट में…. पिता-पुत्र गंवा चुके हैं जान…. मां-बेटा की जारी है जंग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : राजिम में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम June 21, 2025
CG Crime : छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर फिर बड़ी कार्रवाई, ठाणे से दो आरोपी गिरफ्तार!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 21, 2025
CG News : फर्जी हस्ताक्षर कर पुस्तैनी जमीन का बटवारानामा दस्तावेज तैयार कर पीएम आवास योजना से पैसा लेकर मकान एवं दुकान बना डाला
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 21, 2025
Technology : मोबाइल टेक्नोलॉजी सम्मेलन के पहले दिन प्रतियोगिता, लाइव ट्रेनिंग और एग्जीबिशन में दिखा युवा उत्साह, 2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
Grand News Technology छत्तीसगढ़ रायपुर June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?