Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दर्दनाक हादसा: पैदल तय कर रहे थे औरंगाबाद से भूसावल का सफर…. थक कर पटरी पर सुस्ताने लगे….. आंख लगी और मालगाड़ी रौंदकर निकल गई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

दर्दनाक हादसा: पैदल तय कर रहे थे औरंगाबाद से भूसावल का सफर…. थक कर पटरी पर सुस्ताने लगे….. आंख लगी और मालगाड़ी रौंदकर निकल गई

Desk
Last updated: 2020/05/08 at 5:36 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रेल की पटरी पर प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया। औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास ये हादसा हुआ है, जिसमें 16 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। ये हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 6.30 बजे के करीब हुआ है। रेल मंत्री ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

- Advertisement -

खबरों के मुताबिक जालना की फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर जालना से भूसावल जा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मैंने रेल मंत्री से बात की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ”औरंगाबाद में रेल हादसे की खबर से दुखी हूं, रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की। रेल मंत्री मामले पर नजर रखे हुए हैं। सभी जरूरी मदद की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर मध्य प्रदेश के हैं। घटना की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक मोक्षदा पाटील ने बताया कि जो चार लोग हादसे में बाल-बाल बचे हैं, वे सदमे में हैं। इनसे हादसे के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -

हादसे पर रेलवे ने बयान जारी कहा, ‘ट्रैक पर कुछ मजदूरों को देखकर लोको पायलट ने ट्रेन रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक मजदूर उसकी चपेट में आ चुके थे। घटना बदनारपुर और करमाड स्टेशन के बीच परभानी-मनमाड़ सेक्शन की है। घायलों को औरंगाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जांच के आदेश दिए गए हैं।’

- Advertisement -

इस दर्दनाक हादसे को लेकर छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना दिल दहला देने वाली है, उन्होंने मृतक मजदूरों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि है कि देश और प्रदेशों में अटके मजदूर जल्दबाजी ना करें, सरकारें उनके लिए व्यवस्थाओं में जूटी हुई है। इतने लंबे समय का सब्र आप सभी ने किया है, थोड़ा और इंतजार करने की कोशिश करें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर: दंतेवाड़ा क्वारेंटाइन सेंटर से भागे 23 मजदूर…. तलाश में जुटी पुलिस…… बस्तर इलाके में हड़कंप
Next Article ब्रेकिंग: रायपुर एमआईसी की बैठक आज दोपहर 2 बजे….. पांच बड़े मसले एजेंडा में शामिल…… कोरोना संक्रमण के बीच अह्म बैठक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

 CG NEWS : संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड सरोरा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और उपचार शिविर का आयोजन 
Grand News June 1, 2025
Housefull 5: बॉलीवुड में पहली बार दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज, 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में धमाल
Housefull 5: बॉलीवुड में पहली बार दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज, 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में धमाल
Grand News मनोरंजन June 1, 2025
Hair Oiling Tips: हर संडे दें बालों को पोषण और दिमाग को आराम… जानिए कैसे करें सही हेयर ऑइलिंग
Fashion Grand News Health स्वास्थ्य June 1, 2025
CG NEWS : ऐसे मिलेगा मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का लाभ, बस करना होगा यह काम, जानें पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?