Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सावधान: तेजी से फ़ैल रहा स्वाइन फ्लू का कहर,13 हजार से ज्‍यादा सूअरों की मौत, मुख्यमंत्री ने पशु चिकित्सा एवं वन विभाग के अधिकारियों को दिया निर्देश…जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

सावधान: तेजी से फ़ैल रहा स्वाइन फ्लू का कहर,13 हजार से ज्‍यादा सूअरों की मौत, मुख्यमंत्री ने पशु चिकित्सा एवं वन विभाग के अधिकारियों को दिया निर्देश…जानिए क्या है पूरा मामला

GrandNews
Last updated: 2020/05/10 at 1:20 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

गुवाहाटी । कोरोना महामारी के बीच असम में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का कहर भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। असम में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बीते कुछ ही दिनों में 13 हजार से ज्‍यादा सूअरों की मौत हो गई है। पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के प्रवक्‍ता ने बताया कि यह संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है। यह बीमारी असम में नौ जिलों में फैल चुकी है जिससे इन इलाकों में सूअरों की मौत हो रही है। इस बीमारी ने पशुपालक किसानों की आजीविका को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है।  

- Advertisement -

अधिकारियों की मानें तो संक्रमण असम के छह जिलों से तीन और जिलों माजुली, गोलाघाट और कामरूप मेट्रोपॉलिटन में फैल गया है। असम में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू यानी AFS) की वजह से पिछले कुछ दिनों में कुल 13,013 सूअरों की मौत हुई है। असम में पहली बार इस साल वर्ष फरवरी में यह बीमारी सामने आई थी। शुरुआत में तो राज्य के छह जिलों डिब्रूगढ़, शिवसागर, जोरहाट, धेमाजी, लखीमपुर और बिश्वनाथ में बीमारी फैलने की बात सामने आई थी लेकिन अब यह तीन और जिलों में फैल गई है।  

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पशु चिकित्सा एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सूअरो को इन जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय सूअर अनुसंधान केंद्र के साथ मिलकर काम करें। फ‍िलहाल असम सरकार ने सूअरों को तुरंत नहीं मारने का फैसला किया है। यही नहीं इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए वैकल्पिक उपायों को आजमाने पर जोर दिया जा रहा है।

- Advertisement -

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दूकान खोलने के लिए नगर निगम ने जारी की सूची, अनुमति प्राप्त दुकानों के लिए समय सीमा निर्धारित, इन दुकानों को मिली सिर्फ दो दिन की अनुमति …पढ़िए पूरी खबर
Next Article लॉक डाउन में दूरदर्शन लेगा क्लास,घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे सभी छात्र
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
Breaking News Cricket Exclusive Grand News खेल देश June 3, 2025
CG NEWS: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 09 वाहन जब्त बकली एवं राजिम क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 3, 2025
Reliance Infrastructure:अनिल अंबानी की कंपनी गोला-बारूद बनाने के लिए स्थापित होगी नई इकाई, सरकार से मिल सकता है करोड़ का ऑर्डर 
Business Exclusive Grand News Mumbai NATIONAL अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ देश महाराष्ट्र June 3, 2025
Aadhaar Card: AI से सावधान आपका आधार कार्ड नकली है या असली ? घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ऐसे करें चेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान  
Exclusive Featured Grand News Technology क्राइम छत्तीसगढ़ देश रोचक खबरें June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?