सरायपाली। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 9 मजदूरों के क्वारंटाइन सेंटर से भागने का ताला मामला सामने आया है। इधर मामले की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 9 मजदूरों के खिलाफ के दर्ज किया है।
बता दें कि सरायपाली के भीखापाली ग्राम पंचायत मजदूरों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था। इस बीच बीती देर रात 9 मजदूरों ने मौका का फायदा उठाकर क्वारंटाइन सेंटर से फरार हो गए।
यहां क्वारंटाइन सेंटर में सभी मजदूरों का खास ख्याल रखा जा रहा था। प्रशासन की तरफ से समय-समय पर खाने की व्यवस्था की जा रही थी। बावजूद 9 मजदूर घर जाने की जिद के चलते क्वारंटाइन सेंटर से भाग निकले।
महासमुंद के अलावा एक दो जिलों से मजदूरों के क्वारंटाइन सेंटर से भागने की खबर मिल रही है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ से भागकर झारखंड पहुंचे 2 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल अब जिला प्रशासन की टीम सभी क्वारंटाइन सेंटर में सुरक्षा बढ़ा दी है।
BREAKING: अब इस क्वारेंटाइन सेंटर से भागे मजदूर…. भागने वालों में 9 लोग शामिल…. इलाके में मचा हड़कंप
Advertisements
Advertisements
Leave a comment