Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छग ने हासिल की बड़ी उपलब्धि…. देश में की सर्वाधिक लघु वनोपजों की खरीदी…. सीएम के निर्देश पर अब 25 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़Grand Newsरायपुर

छग ने हासिल की बड़ी उपलब्धि…. देश में की सर्वाधिक लघु वनोपजों की खरीदी…. सीएम के निर्देश पर अब 25 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी

Desk
Last updated: 2020/05/11 at 8:22 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और पहल से छत्तीसगढ़ देश में सर्वाधिक मूल्य की लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने वाला राज्य बना हुआ है। “द ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया” (ट्राईफेड) द्वारा जारी किए गए आंकड़ांे के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक 28 करोड़ रूपए से अधिक मूल्य की लघु वनोपजों की वनवासियों और ग्रामीणों से खरीदी की गई है, जो देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक है। ट्राईफेड के आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में अब तक 30 करोड़ 63 लाख 61 हजार रूपए मूल्य की लघु वनोपजों की खरीदी की गई है, इसमें से अकेले छत्तीसगढ़ में 28 करोड़ रूपए मूल्य की लघु वनोपजों की खरीदी की गई है। इसमें देश के अन्य सभी राज्यों द्वारा अब तक मात्र एक करोड़ 93 लाख रूपए की राशि के लघु वनोपजों की खरीदी हुई है। छत्तीसगढ़ में अब 25 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है।

प्रदेश में लघु वनोपजों का यह आंकड़ा लगतार बढ़ रहा है। राज्य सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार चालू सीजन के दौरान छत्तीसगढ़ में अब तक एक लाख 66 हजार संग्रहकों से लगभग 28 करोड़ रूपए मूल्य की 9 हजार 563 मीट्रिक टन लघु वनोपजों का संग्रहण किया जा चुका है। कोरोना लॉकडाउन के कारण संकट की इस घड़ी में सरकार द्वारा लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी और नगद भुगतान की प्रक्रिया से वनांचल के वनवासी-ग्रामीणों को काफी राहत मिल रही है। साथ ही वनोपजों के संग्राहकों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ गए हैं। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2015 से वर्ष 2018 तक मात्र सात वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही थी। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा वनवासी ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखते हुए खरीदी जाने वाली लघु वनोपजों की संख्या बढ़ाकर अब 25 कर दी गयी है।

- Advertisement -
Ad image

राज्य में चालू वर्ष में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत संग्रहित लघु वनोपजों में इमली (बीज सहित), पुवाड़ (चरोटा), महुआ फूल (सूखा), बहेड़ा, हर्रा, कालमेघ, धवई फूल (सूखा), नागरमोथा, इमली फूल, करंज बीज तथा शहद शामिल हैं। इसके अलावा बेल गुदा, आंवला (बीज रहित), रंगीनी लाख, कुसुमी लाख, फुल झाडु, चिरौंजी गुठली, कुल्लू गोंद, महुआ बीज, कौंच बीज, जामुन बीज (सूखा), बायबडिंग, साल बीज, गिलोय तथा भेलवा लघु वनोपजें भी इसमें शामिल हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर: अपनी धरती पर वापस पहुंचे मजदूर…. कहा, मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद… भावुक हुए मजदूर की जुबानी
Next Article मॉडल पूनम पांडेय के लॉकडाउन तोड़ने पर मुम्बई पुलिस ने किया केस दर्ज़..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

SPORTS NEWS : एशियाई रैंकिंग जूनियर अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट : विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
SPORTS NEWS : एशियाई रैंकिंग जूनियर अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट : विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
खेल छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: 59 अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक एवं समकक्ष पद पर हुए पदोन्नत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सर्व समाज ने दिया सौहार्दपूर्ण आयोजन का संदेश
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
RAIPUR : सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार के निर्विरोध अध्यक्ष बने प्रेम पाहुजा
RAIPUR : सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार के निर्विरोध अध्यक्ष बने प्रेम पाहुजा
Grand News रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?