Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मिलिए एम्बुलेंस मेन से, जो कोरोना महामारी से लड़ने में अपनी सराहनीय भूमिका निभा रहे है..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
सामाजिकGrand News

मिलिए एम्बुलेंस मेन से, जो कोरोना महामारी से लड़ने में अपनी सराहनीय भूमिका निभा रहे है..

Poonam Shukla
Last updated: 2020/05/15 at 12:08 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली. गुलाबी बाग, प्रताप नगर इलाके में रहने वाले हिमांशु कालिया (41) और उनकी पत्नी ट्विकंल कालिया (37) लॉकडाउन के दौरान अब तक करीब 200 लोगों को निशुल्क एंबुलेंस सुविधाएं मुहैया करवा चुके हैं। इनमें 35 से 40 लोग तो कोराना संदिग्ध थे। इनके परिवार में दो बेटियां और बुजुर्ग पिता अनूप कालिया के साथ रहते हैं। उनका अपना घर है, जिसे वह एंबुलेंस के लिए कंट्रोल रूम के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। यह परिवार खुद किराए के मकान में रहता है। इस दंपती का इंश्योरेंस का काम है, जिससे उनका परिवार चलता है। चूंकि बचपन अस्पताल के चक्कर काटते हुए बीता। बड़े हुए तो जीवन की दिशा बदल गई। 

- Advertisement -

कालिया परिवार 2002 से अब तक 2 लाख लोगों की कर चुका है मदद,  सेवा के लिए पत्नी को राष्ट्रपति से भी मिला सम्मान –
हिमांशु बताते हैं वर्ष 1992 में वह चौदह साल के थे। पिता का एक शाम एक्सीडेंट गया था, जिन्हें लेकर वह मां के साथ दिल्ली के छोटे बड़े सात अस्पताल लेकर इधर-उधर भटकते रहे। देर रात दो बजे एम्स पहुंचे तो डॉक्टर ने कहा देर हो गई है। तब तक उनके पिताजी कोमा में जा चुके थे। करीब डेढ महीने बाद उन्हें रेलवे के एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। लगभग दो साल वह अस्पताल में ही रहे और फिर बाहर आए। 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -


शादी के तोहफे में कार की जगह मिली एंबुलेंस – 
हिमांशु की शादी ट्विंकल कालिया से हुई। ससुराल वाले तोहफे में कार दे रहे थे, लेकिन उन्होंने मांगी एंबुलेंस। पत्नी को वह सजी हुई एंबुलेंस में ही लेकर आए। साल 2007 में पत्नी को लिवर कैंसर, हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव और जॉइडिक्स आखिरी स्टेज पर पहुंच गया। गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि वह छह महीने से ज्यादा नहीं जीएंगी। हिमांशु जहां भी एंबुलेंस लेकर जाते तो सिर्फ जरूरतमंद लोगों को अपनी पत्नी के लिए दुआएं मांगने को कहते। दुआओं ने काम कर दिया। हेपेटाइटिस की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। वर्ष 2002 से अभी तक दो लाख लोगों की मदद कर चुके हैं। उन्होंने बताया वह, पत्नी और पिताजी इसी काम में लगे हैं। पत्नी को पिछले साल राष्ट्रपति ने सम्मानित भी किया था।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article watch video: बेमेतरा में हुई जम कर अंधी तूफ़ान और धुल भरे हवा के बाद ओलावृष्टि, प्रदेश में चक्रवात का दिखने लगा असर
Next Article सुरक्षाबल के जवानों को नुक्सान पहुचने नक्सलियों ने लगाए आईईडी बम, जवानों ने मौके पर किया ध्वस्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Jagannath Rath Yatra 2025: 27 जून से शुरू होगी आस्था की सबसे भव्य यात्रा, जानिए इस बार क्या है खास
Jagannath Rath Yatra 2025: 27 जून से शुरू होगी आस्था की सबसे भव्य यात्रा, जानिए इस बार क्या है खास
Grand News धर्म June 2, 2025
CG : भारत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नारी शक्ति कर रही काम - विधायक चतुरीनंद
CG : भारत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नारी शक्ति कर रही काम – विधायक चतुरीनंद
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 2, 2025
MTV Roadies XX: एल्विश यादव की गैंग का जलवा, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू ने जीता 'रोडीज सीजन XX' का खिताब
MTV Roadies XX: एल्विश यादव की गैंग का जलवा, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू ने जीता ‘रोडीज सीजन XX’ का खिताब
मनोरंजन June 2, 2025
CG CRIME : कोटा में किस्मत आजमाने पहुंचे थे ‘ताश के महारथी’, पुलिस ने कर दिया गेम ओवर, 14 जुआरी गिरफ्तार 
CG CRIME : कोटा में किस्मत आजमाने पहुंचे थे ‘ताश के महारथी’, पुलिस ने कर दिया गेम ओवर, 14 जुआरी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?