Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लॉकडाउन में भी कारगर साबित हो रहे मनरेगा कार्य , रोज 2 लाख से अधिक श्रमिक कर रहे हैं काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

लॉकडाउन में भी कारगर साबित हो रहे मनरेगा कार्य , रोज 2 लाख से अधिक श्रमिक कर रहे हैं काम

GrandNews
Last updated: 2020/05/15 at 10:11 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

राजनांदगाव । कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के कारण सभी आर्थिक गतिविधियां बंद है. लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में मनरेगा के तहत राजनांदगांव जिले के गांवों में 2 लाख 10 हजार 567 श्रमिकों को प्रतिदिन रोजगार मिल रहा है। इससे लोगों की रोजी-रोटी की समस्या दूर हो गई। श्रमिकों को जीवन यापन में होनी वाली कठिनाईयों से राहत मिली है। गांवों में साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मनरेगा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मनरेगा के अन्तर्गत तालाब गहरीकरण, नया तालाब, डबरी निर्माण, भूमि सुधार , गौठान निर्माण तथा नरवा पुनर्जीवन के कार्य किए जा रहे हैं.

कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के मार्गदर्शन में मनरेगा के अंतर्गत वर्तमान में जिले की 812 ग्राम पंचायतों में से 779 ग्राम पंचायतों में 4 हजार 25 कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। जिसमें 2 लाख 10 हजार 567 श्रमिक कार्य कर लाभान्वित हो रहे है। कार्य स्थल पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जा रहा है। साथ ही हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था भी की गई है। जिला पंचायत राजनांदगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनरेगा के अंतर्गत जिले के डोंगरगांव विकासखंड में 297 कार्य चल रहे हैं जिसमें 14 हजार 267 मजदूर कार्यरत हैं। इसी प्रकार विकासखंड मोहला में 248 कार्यों में 10 हजार 132 श्रमिक लाभान्वित हो रहे है। विकासखंड छुईखदान में 474 कार्य चल रहे है। यहां प्रतिदिन 26 हजार 961 श्रमिक कार्य कर रहे हैं। विकासखंड मानपुर में 287 कार्य संचालित है। जिसमें 16 हजार 73 श्रमिकों को लाभ मिल रहा है। छुरिया विकासखंड में 486 कार्य चल रहे है। जिसमें 34 हजार 976 श्रमिक कार्यरत हैं। विकासखंड अंबागढ़ चौकी में 416 कार्य संचालित है। यहां 19 हजार 210 मजदूर कार्य कर रहे हैं। डोंगरगढ़ विकासखंड में 694 कार्य चल रहे हैं। जिसमें 25 हजार 318 मजदूर कार्य कर रहे हैं। खैरागढ़ विकासखंड में 664 कार्य संचालित हैं। जिनमें 32 हजार 799 श्रमिक कार्य कर रहे हैं। राजनांदगांव विकासखंड में 459 कार्य चल रहे हैं। इस विकासखंड में 30 हजार 831 मजदूर कार्य कर रहे है।

- Advertisement -
Ad image



Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर: मंत्री डहरिया ने डाॅ. रमन पर किया हमला….. कहा, हमें तो नींद नहीं आ रही, आप कैसे सो लेते हैं
Next Article बड़ी खबर: बढ़ती भीड़ के दबाव से घबराया जिला प्रशासन…. कलेक्टर ने सीएम को लिखी चिट्ठी…. संक्रमण के खतरे से कराया अवगत
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: गौ तस्करी पर केसीजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार आरोपी गिरफ्तार, टाटा एस वाहन व तीन नग मवेशी बरामद
Grand News July 13, 2025
CG NEWS: गंदा पानी बना मुसीबत, मोहल्लेवासियों ने रायगढ़ सिटी कॉलेज में जड़ा ताला!
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 13, 2025
CRIME NEWS: दुर्ग की बुज़ुर्ग महिला से लाखों की ठगी – फर्जी पुलिस बनकर 4 युवकों ने रचा सम्मोहन का जाल
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 13, 2025
SPORT NEWS : छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग, देखें आज के परिणाम 
Grand News July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?