Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री बघेल को राज्य वन विकास निगम ने सवा दो करोड़ के लाभांश राशि का चेक सौंपा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मुख्यमंत्री बघेल को राज्य वन विकास निगम ने सवा दो करोड़ के लाभांश राशि का चेक सौंपा

GrandNews
Last updated: 2020/05/16 at 1:33 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर . मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा वर्ष 2018-19 के लाभांश की राशि 2 करोड़ 25 लाख रूपए का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम आर. गोवर्धन, वन विभाग के सचिव जयसिंह म्हस्के तथा मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया और वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम को भारत सरकार द्वारा स्वीकृत कार्य आयोजना के अंतर्गत रोपित किए गए सागौन वृक्षारोपण के विरलन से प्राप्त वनोपज के विक्रय तथा अन्य आय से वित्तीय वर्ष 2018-19 में 56 करोड़ 41 लाख रूपए की आय प्राप्त हुई। निगम द्वारा इस दौरान विभिन्न कार्यों पर 30 करोड़ 49 लाख रूपए की राशि व्यय हुई। इस तरह वर्ष 2018-19 के दौरान निगम को 25 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि का लाभ प्राप्त हुआ। निगम द्वारा वर्ष 2018-19 में राज्य के 3 हजार 594 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 60 लाख पौधे का रोपण किया गया। इसके अलावा पर्यावरण सुधार के लिए खदानी तथा औद्योगिक क्षेत्रों में मिश्रित प्रजाति के 8 लाख 10 हजार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। निगम द्वारा वानिकी वर्ष 2018-19 में 23 हजार 367 घनमीटर ईमारती काष्ठ, 14 हजार 16 नग जलाऊ चट्टा और एक हजार 521 नोशनल टन बांस का उत्पादन किया गया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article COVID-19 UPDATE: दुर्ग और सूरजपुर के एक-एक मरीज हुए ठीक, रायपुर एम्स ने ट्विट कर दी जानकारी
Next Article अक्षय कुमार का फिर दिखा देश प्रेम,मुंबई के बाद ,नासिक पुलिस को बाटे 500 रिस्ट बैंड
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Health Tips : क्या बच्चों के लिए स्लो पॉइजन है कोल्ड ड्रिंक्स ! जानिए इसके नुकसान  
छत्तीसगढ़ May 21, 2025
BIG NEWS : पाकिस्तानी अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का अल्टीमेटम, इस वजह से लिया गया फैसला 
Grand News May 21, 2025
CG NEWS : प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 मई को, गरियाबंद जिले में 31 परीक्षा केन्द्रों में 10 हजार 790 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Grand News May 21, 2025
CG NEWS: संपर्क, संवाद, स्नेह और समाधान यही है सुशासन तिहार की पहचान। सुशासन तिहार से खुल रहे समृद्धि के द्वार-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?