Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आधी रात घर में लगी आग, 55 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका की जलने से हुई मौत..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsExclusiveरायगढ़

आधी रात घर में लगी आग, 55 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका की जलने से हुई मौत..

Poonam Shukla
Last updated: 2020/05/17 at 11:39 AM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

रायगढ़ । आधी रात घर में आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई। वहीं बुजुर्ग महिला और मृतका महिला का भाई बाल-बाल बच गए। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरा पारा में रात करीब दो बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गहरी नींद में सो रही 55 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका जिंदा जल गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका कविरन बाई पति मोहम्मद मीर माजिद अली व 90 वर्षीय बूढ़ी माँ बसरिन और भाई मोहम्मद के साथ वार्ड नम्बर 11 तुर्का पारा मुस्लिम गंज की रहने वाली थी। वह वार्ड में आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर सेवारत थी।

- Advertisement -

कवरिन बाई रोजाना की तरह घर का कामकाज निपटाकर रात में अपने कमरे में सो रही थी। परिजनों के मुताबिक आधी रात लगभग ढाई बजे के आसपास घर में अचानक धुंआ उठने लगा। गहरी नींद में सोए लोगो के समझ पाते तक धुआँ पूरे कमरे में भर गया। दम घुटने लगा, जैसे-तैसे कमरे से बाहर निकले।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

आग की तेज लपटें कवरिन बाई के कमरे से निकलने लगी, इससे घर में अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों को जैसे ही पता चला वो मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। पड़ोसियों ने घर के ड्रम में भरे पानी से आग को बुझाने की नाकाम कोशिश की। साथ ही दमकल वाहन को फोन कर घटना की जानकारी दी।

- Advertisement -

दमकल वाहन जब तक मौके पर पहुंची तब तक आग की लपटों से घिरा घर व कवरिन बाई का कमरा धूं-धूंकर जलने लगा था। दमकल कर्मी आग को भारी मशक्कत के बाद बुझा पाए। किसी तरह से कवरिन बाई को बाहर निकाला गया। बेहोशी की हालत मे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बारे में परिजन, पड़ोसियों और दमकल की टीम का कहना है कि आग की वजह शार्ट सर्किट हो सकता है। कोतवाली पुलिस महिला के शव को पीएम के बाद दाह संस्कार के लिए परिजनों के सपुर्द कर मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article देश के लोग खुद बन रहे तीसरी लहर के संवाहक, LOCK DOWN के लिए लॉकडाउन 4 की घोषणा: कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र तमिलनाडु में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, जल्द ही जारी होगी दिशानिर्देश …पढ़िए पूरी खबर
Next Article छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा 31 मई तक लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : डीजे पर गाना बजाने को लेकर बारात में बवाल, सुलह कराने पहुंचे युवक को पीटा, पत्थरबाजी में दो घायल, FIR दर्ज
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ June 4, 2025
CG BIG NEWS : प्रधानमंत्री और ऑपरेशन सिंदूर पर अभद्र टिप्पणी, भिलाई के कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार
CG BIG NEWS : प्रधानमंत्री और ऑपरेशन सिंदूर पर अभद्र टिप्पणी, भिलाई के कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार
BHILAI Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 4, 2025
04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Grand News राशिफल June 4, 2025
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
Breaking News Cricket Exclusive Grand News खेल देश June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?