Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : लस्सी के बाद चिकन की मांग…. पुलिस और प्रशासन हलाकान….. सहमने लगे हैं केयरटेकर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

BIG BREAKING : लस्सी के बाद चिकन की मांग…. पुलिस और प्रशासन हलाकान….. सहमने लगे हैं केयरटेकर

Desk
Last updated: 2020/05/19 at 5:24 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। देश के विभिन्न हिस्सों से मजदूरों को छग लाने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्हें घर भेजने से पहले ऐहतियातन क्वारंटाइन सेंटरों में रखा जा रहा है, ताकि यदि कोई कोरोना पाॅजिटिव निकलता है, तो तत्काल उसे अस्पताल दाखिल कराया जा सके और प्रदेश के लोगों को महामारी की जद में आने से बचाया जा सके। लेकिन इन प्रवासी मजदूरों ने पुलिस और प्रशासन को परेशान करना शुरू कर दिया है। किसी सेंटर में लस्सी की डिमांड हो रही है, तो कहीं चिकन और बिरयानी मांगा जा रहा है। समझाइश देने पर क्वारंटाइन सेंटर में तरह-तरह का तमाशा करने से भी ये लोग बाज नहीं आ रहे हैं। हद तो यह है कि ये मजदूर हमलावरों की तरह पेश आने लगे हैं और केयरटेकर को लगातार धमका रहे हैं।

READ MORE : अब तक की 10 बड़ी ख़बरें

- Advertisement -
Ad image

उल्लेखनीय है कि भूपेश सरकार ने प्रदेशभर से देश के दूसरे हिस्सों में फंसे मजदूरों की घर वापसी के लिए केंद्र सरकार से मिन्नत कर ट्रेनों की व्यवस्था कराई है, जहां से टेªने की सुविधा नहीं है, वहां पर बकायदा बसें भेजी गईं और मजदूरों को लाने का सिलसिला जारी है। इन मजदूरों को राज्यभर के क्वारंटाइन सेंटरों में रखा जा रहा है, ताकि इस बात की संतुष्टि कर ली जाए कि कोई पीड़ित तो नहीं है। और यदि है, तो उसका उपचार कराया जा सके। लेकिन दूसरे प्रदेशों से लौटे छग के प्रवासी मजदूर इस कदर प्रशासन को परेशान करने पर उतारू होंगे, इस बात को जरा भी नहीं सोचा गया था।

- Advertisement -

केस 1 – मुंगेली जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए मजदूरों ने सोमवार के दोपहर लस्सी की मांग की। केयर टेकर ने लस्सी देने की अनुमति शासन से नहीं होने की जब बात कही, तो उस पर मजदूरों ने हमला कर उसे चोटिल कर दिया।
केस 2 – बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है, जहां पर सोमवार रात मजदूरों ने खाने में चिकन देने की मांग की। इस पर जब मना किया गया, तो मजदूरों ने यहां पर भी केयरटेकर को घेरने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई, तो मजदूरों ने पुलिस को नहीं बख्शा।

- Advertisement -

पर्याप्त भोजन की व्यवस्था है

भूपेश सरकार ने प्रशासन को इन प्रवासी मजदूरों के लिए पर्याप्त भोजन की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। प्रशासन भी इन मजदूरों के लिए इंतजाम में किसी तरह की कोताही नहीं कर रही है, इसके बावजूद कई सेंटरों में इस तरह के हालात जानने और सुनने में आ रहे हैं, जिससे अव्यवस्था फैल रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अब तक की 10 बड़ी ख़बरें
Next Article BIG BREAKING : छग में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 36…. रायगढ़ में मिले दो नए मरीज…. किए गए हाॅस्पिटलाइज्ड
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?