Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब तक की 10 बड़ी खबरें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अब तक की 10 बड़ी खबरें

GrandNews
Last updated: 2020/05/20 at 3:57 AM
GrandNews
Share
6 Min Read
SHARE
  1.  कोरोना की जद में आए अब तक 101… एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 42
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। इस नए मरीज के मिलने के साथ ही अब छत्तीसगढ़ में कुल मरीजों की संख्या जहां 101 हो गई है, वहीं अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। पूर्व के 59 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

2. PWD मंत्री अचानक पहुंचे निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे, अधिकारीयों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

रायपुर। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से केन्द्री के मध्य बने एक्सप्रेस-वे का औचक निरीक्षण कर निर्माण-सुधार कार्यो की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने तेलीबांधा स्थित आर.ई. वॉल निर्माण का निरीक्षण किया और एक्सप्रेस-वे में अन्य फ्लाई ओव्हरों में चल रहे सुधार कार्य के लिए विभागीय अधिकारियों से चर्चा की

- Advertisement -
Ad image

3. महाराष्ट्र में सड़क हादसा : मजदुरों से भरी बस हुई अनियंत्रित जा घुसी ट्रक में , हादसे में छग के दो मजदुर की मौत

बिलासपुर। महाराष्ट्र के सोलापुर से प्रवासी मजदूरों को लेकर झारखंड जा रही बस यवतमाल में हादसे का शिकार हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

4. Mission : गांव के हर घर में होगा 2024 तक नल…. सीएम ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत को किया आश्वस्त

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में हर घर नल के जरिए वर्ष 2024 तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य करेगी। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। बघेल ने आज केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी

5. EXCLUSIVE : 64 दिन से कोरोना के साथ सफर…. एक लाख संक्रमितों की लंबी फेहरिस्त…. चुनौती के साथ चेतावनी

रायपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के साथ देश को सफर करते 64 दिन हो गए। रोज नई चुनौती के साथ देश हर दिन को पीछे छोड़ रहा है, लेकिन हर दिन नए मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। चीन जहां से इस महामारी का सफर शुरू हुआ, अब उस फेहरिस्त से बाहर हो चुका है और उनकी स्थिति नियंत्रित हो चुकी है, जबकि भारत विश्व के उन देशों के साथ सूचीबद्ध हो गया है, जहां पर इस महामारी का तांडव सिर चढ़कर बोल रहा है।

6. GOOD NEWS : छग में 21 से शुरू होगी न्याय योजना…. 19 लाख किसान होंगे लाभान्वित…. चार किश्तों में मिलेगी अंतर की राशि

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए दूरगामी निर्णय लेते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू करने का जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई के दिन वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश में इस योजना का शुभारंभ करेंगे।

7. BIG DECISION : भूमिहीन कृषि मजदूर भी ‘न्याय’ योजना का बनेंगे हिस्सा…. दो माह में तैयार होगी कार्ययोजना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूरों को ‘न्याय’ योजना के द्वितीय चरण में शामिल करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी गई है, यह समिति दो माह में विस्तृत कार्ययोजना का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रिपरिषद के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करेगी।

8. देश में स्वच्छता को लेकर छत्तीसगढ़ No. 1, ODF सर्वे में सभी राज्यों को पछाड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने देश के मानचित्र पर अपनी एक और अलग पहचान बना ली है। इस बार फिर छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन बन गया है। दरअसल, भारत सरकार द्वारा जारी ओडीएफ प्लस प्लस के नतीजों में छत्तीसगढ़ के तमाम नगरीय निकाय सफल हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश इस उपाधि को पाने वाला देश में प्रथम और एकमात्र राज्य बना है।

9. किसानों को राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, समितियों में 20, 21 और 22 मई को धान खरीद ….

रायपुर। टोकन कटाने के बाद भी धान बेचने से वंचित किसानों को राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. समितियों में 20, 21 और 22 मई को धान खरीदा जाएगा. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के विशेष आग्रह पर राज्य सरकार ने किसानों ने धान खरीदी को तीन दिन के लिए आगे बढ़ाया है.

10. रमन सिंह के बयान पर महापौर एजाज़ ढेबर का तीखा पलटवार…कहा- डॉ. रमन सिंह राजधानी की जनता से मांगे माफी…पढ़िए पूरी खबर

रायपुर । डॉ. रमन सिंह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। बूढ़ा तालाब का रायपुर की जनता के लिए विशेष महत्व है। इससे हमारा अस्तित्व जुड़ा हुआ है। यह हमारी धरोहर, पहचान एवं अस्मिता का प्रतीक है। रमन सिंह के १५ वर्षों के कार्यकाल में बूढ़ा तालाब की सफ़ाई एवं सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों का गोल माल किया गया।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : कोरोना की जद में आए अब तक 101… एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 42
Next Article 1जून से चलेंगी 200 नॉन ऐसी ट्रेनें, रेल मंत्री ने ट्वीट कर की घोषणा
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : हिरासत में ली गई सूदखोर रोहित तोमर की पत्नी भावना, पति को लेकर हो रही पूछताछ 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 15, 2025
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुथुर मे डायरिया का प्रकोप जारी, 7 लोग अस्पताल में भर्ती
Grand News July 15, 2025
निलंबित
CG NEWS : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एम.आई.एस. प्रशासक तत्काल प्रभाव से निलंबित
छत्तीसगढ़ जशपुर July 15, 2025
अनुपस्थिति और लापरवाही पर पटवारी बर्खास्त विभागीय जांच में दोष सिद्ध, कलेक्टर गरियाबंद की सख्त कार्रवाई
Grand News July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?