किरंदुल। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने एक लाख का इनामी नक्सली व जनमिलिशिया कमांडर को गिरफ्तार किया है। यह अरनपुर थाना क्षेत्र का मामला है।
पुलिस को यह सफलता निलवाया के जंगलों में मिली है, जहां से इस इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आईईडी ब्लास्ट समेत कई घटनाओं में यह नक्सली शामिल था।
Advertisements
Advertisements