भोपाल। मध्यप्रदेश में राहत की खबर निकलकर आई है। सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण से प्रभावित इंदौर में 100 साल की एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना को मात दी है। ठीक होने के बाद आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला का उपचार अरविंदो अस्पताल में चल रहा था। वहीं ठीक होने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनके हौसले को देखकर डॉक्टरों ने ताली बजाकर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया फिलहाल राहत की खबर है कि अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
Advertisements
Advertisements