नई दिल्ली। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन ने आज से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभाल लिया है। नई दिल्ली स्थित दफ्तर में कदम रखने से पहले उन्होंने ट्वीट करना शुरू कर दिया था।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा कि ’’ मैं इस बात से अवगत हूं कि मैं वैश्विक संकट के वक्त इस ऑफिस में दाखिल हो रहा हूं। ये सभी चुनौतियां एक साझी प्रतिक्रिया की मांग करती हैं क्योंकि ये साझी चुनौतियां हैं जो साझी जिम्मेदारी से काम करने की मांग करती हैं’’।

डाॅ. हर्ष वर्धन के इस पद पर बैठने के साथ ही भले ही उनकी चुनौतियां बढ़ गईं हैं, पर देश के लिए यह एक बड़ी सौगात है, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का दायित्व भारत को मिला है।