Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब तक की 10 बड़ी खबरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अब तक की 10 बड़ी खबरे

Poonam Shukla
Last updated: 2020/05/23 at 6:41 AM
Poonam Shukla
Share
5 Min Read
SHARE

1. छत्तीसगढ़ : 24 घंटे में 41 मरीज, अब प्रदेश में कोरोना के कुल 111 एक्टिव मरीज…

जांजगीर। जिले में कोरोना का 1 पॉजिटिव मरीज मिला है। नए मामले की कलेक्टर जे पी पाठक ने पुष्टि की है। कल देर रात की जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कोरोना के 20 से अधिक नए मरीज मिले थे। वहीं प्रदेश में वहीं प्रदेश में शनिवार सुबह की स्थिति के मुताबिक कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 111 हो गई है। हालांकि हर घंटे आंकड़ों में परिवर्तन देखा जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

2. छत्तीसगढ़ के जिलों को RED व ORANGE जोन में बांटा गया, स्वास्थ्य सचिव ने ज़ारी किया आदेश

 छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के सक्रिय प्रकरण की संख्या एवं प्रकरणों के दुगुने होने की दर तथा सैंपल जांच प्रति लाख जनसंख्या के आधार पर विकास खंडों को रेड व ऑरेंज जोन में वर्गीकृत किया गया है। यह आदेश स्वास्थ्य विभाग सचिव निहारिका बारीक ने ज़ारी किया है।

3.  25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें…. यात्री ठहराव के लिए होटलों को खोलने पर सरकार कर रही विचार

 केंद्रीय आदेश पर 25 मई से घरेलू उड़ानों को शुरू किया जा रहा है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने व्यवस्थाओं को अंजाम देना भी शुरू कर दिया है। इस बीच आगन्तुकों के ठहरने को लेकर भी चर्चाएं जारी है। इस वजह से राज्य सरकार राजधानी के बड़े होटलों को सशर्त खोलने की अनुमति देने पर विचार कर रही है।

4. विश्व में भारत का बढ़ा कद…. जानिए ऐसा क्यों

भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन ने आज से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभाल लिया है। नई दिल्ली स्थित दफ्तर में कदम रखने से पहले उन्होंने ट्वीट करना शुरू कर दिया था।

5. Pakistan Plane Crash : लाहौर से कराची जा रहा विमान क्रैश, 98 लोग थे सवार..

पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा हुआ है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की लाहौर से कराची जाने वाली फ्लाइट कराची एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। माना जा रहा है कि इस विमान में 98 लोग सवार थे। जिसमे 91 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। जिसमे से 97 लोगो के मारे जाने की खबर है।

6. FIR : अपनी दोस्त को लाने के लिए क्वारंटाइन सेंटर से फरार युवक लौटा…. पुलिस ने दर्ज किया मामला

 क्वारेंटाइन सेंटर से फरार हुआ युवक पश्चिम बंगाल से अपनी दोस्त को लेकर लौट आया है। युवक के खिलाफ बीमारी फैलाने तथा जानबूझकर दूसरों को खतरे में डालने के मामले पर उसके खिलाफ मुझगहन थाना में धारा 188, 269 के तहत अपराध दर्ज कर उसे होम क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है।

7. इधर फेसबुक पर लाइव चल रहा था किसान न्याय योजना का शुभारंभ…. उधर कोई परोसा था अश्लीलता… 

 राजीव गांधी किसान न्याय योजना के शुभारंभ फेसबुक के माध्यम से लाइव वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अश्लील टिप्पणी किए जाने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

8. इंदौर में युवती सात दिन पहले कोविड-19 को मात देकर घर लौटी, दोबारा हुई पॉजिटिव, मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का सबसे बड़ा केंद्र इंदौर है। यहां दिनों दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस सब के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती जो कोरोना से जंग जीतकर घर लौटी थी, वह दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

9. पीएम मोदी ने किया बंगाल का दौरा… जताई गहरी संवेदना…. जारी किया पैकेज

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी के साथ अम्फान से प्रभावित पश्चिम बंगाल का दौरा किया। पीएम ने माना है कि तूफान से बंगाल में काफी नुकसान पहुंचा है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक हजार करोड़ रुपए की सहायता राशि का ऐलान करने के साथ हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

10. मंत्री अमरजीत भगत ने की केंद्रीय खाद्य मंत्री से 8 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त चावल लेने की मांग, छत्तीसगढ़ PDS को मिली सराहना

 केन्द्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने सेंट्रल पूल में चावल 8 लाख मीट्रिक टन बढ़ाने के संबंध में सकारात्मक जवाब दिए हैं। मंत्री अमरजीत भगत ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब परिवारों को दी जा रही प्रति सदस्य 5 किलो निःशुल्क चावल को तीन महीने और बढ़ाने का आग्रह किया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article टिकटॉक को पटकनी देने आया देसी एप mitro…..
Next Article PM नरेंद्र मोदी के ऐलान पर भड़कीं ममता, कहा- नुकसान 1 लाख करोड़ का, मिले 1 हजार करोड़
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Wimbledon 2025 : AITA के प्रतिनिधि के तौर पर छ्ग प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा और उपाध्यक्ष सुशील बालानी होंगे विंबलडन मेंस फाइनल के साक्षी
Grand News July 12, 2025
CG NEWS : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना सूरजपुर July 12, 2025
CG NEWS : नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशा का नाश होगा, देश का विकास होगा आदि नारों से लोगों को किया गया जागरूक  
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 12, 2025
किस्मत का खेल पड़ा महंगा: 50 हजार समेत 6 जुआड़ी हवालात के हवाले,पुलिस ने बिछाई सख्ती की बिसात!”
Grand News July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?