मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन मोहित बघेल का निधन हो गया है। वह महज 27 साल के थे। मोहित बघेल लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे थे। उनके निधन की जानकारी कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा शो से जुड़े राज शांडिल्य ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। वहीं उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। हर कोई मोहित बघेल को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहा है।
बता दें कि कम किरदार करने के बाद भी मोहित ने सभी के दिलों में जगह बना ली थी। सलमान खान और असिन के साथ मोहित फिल्म रेडी में नजर आ चुके हैं। फिल्म में मोहित ने छोटे अमर चौधरी का किरदार निभाया था। वहीं 2019 में मोहित परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी में भी नजर आ चुके हैं।
Advertisements
Advertisements