Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : इस राज्य के सीएम ने दिया लाख उत्पादन को भी खेती का दर्जा… सहकारी समिति से मिलेगा अब कर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand News

BREAKING : इस राज्य के सीएम ने दिया लाख उत्पादन को भी खेती का दर्जा… सहकारी समिति से मिलेगा अब कर्ज

Desk
Last updated: 2020/05/25 at 6:24 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लाख की खेती को अब कृषि का दर्जा मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लाख की खेती को फायदेमंद बनाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को उपयुक्त और किसानों के लिए लाभकारी मानते हुए अपनी सहमति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान करते हुए कृषि, वन और सहकारिता विभाग को समन्वय कर लाख और इसके जैसी अन्य लाभकारी उपज को कृषि में शामिल करने का प्रस्ताव मंत्रीपरिषद की अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए है। प्रदेश में लाख की खेती को कृषि का दर्जा मिलने से लाख उत्पादन से जुड़े कृषकों को भी सहकारी समितियों से अन्य कृषकों की भांति सहजता से ऋण उपलब्ध हो सकेगा।

यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में लाख की खेती की अपार संभावनाएं है। यहां के कृषकों के द्वारा कुसुम, पलाश और बेर के वृक्षों में परंपरागत रूप से लाख की खेती की जाती रही है। परंतु व्यवस्थित एवं आधुनिक तरीके से लाख की खेती न होने की वजह से कृषकों को लागत के एवज में अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता है। वन विभाग ने लाख की खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से इसे कृषि का दर्जा देने तथा कृषि सहकारी समितियों के माध्यम से अन्य कृषकों की तरह लाख की खेती करने वाले किसानों को भी ऋण उपलब्ध कराने का सुझाव देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रेषित प्रस्ताव को मान्य किए जाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वन विभाग के इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति देने के साथ ही लाख उत्पादन एवं अन्य कोई ऐसी उपज जिसे कृषि की गतिविधियों में शामिल करना हो तो कृषि, वन एवं सहकारिता विभाग के साथ समन्वय कर प्रस्ताव मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सुनील दत्त की पुण्यतिथि और ट्रोल्स को सोनू सूद का जवाब,
Next Article BREAKING : सीएम ने कहा… नहीं भूल सकते आज का दिन…. अपने नेताओं को खोया था हमने
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : पढ़बो सब झन, गढ़बो जन जन’:खट्टी गांव में शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प
CG : पढ़बो सब झन, गढ़बो जन जन’:खट्टी गांव में शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 18, 2025
गरियाबंद की बेटी ने पॉक्सो मामलों में दोषियों को दिलाई सख्त सजा, उप निरीक्षक गुनेश्वरी नरेटी को मिला सीएम साय से प्रशस्ति पत्र
Grand News June 18, 2025
PM Awas Yojana Rural : आवास प्लस 2.0 सर्वे की समय-सीमा 26 जून 2025 तक बढ़ी
PM Awas Yojana Rural : आवास प्लस 2.0 सर्वे की समय-सीमा 26 जून 2025 तक बढ़ी
कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 18, 2025
RAIPUR : दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने PHE विभाग के प्रमुख अभियंता से की भेंट, कर्मचारियों को योग्यता अनुसार सीधी भर्ती में छूट देने की मांग की 
RAIPUR : दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने PHE विभाग के प्रमुख अभियंता से की मुलाकात, योग्यता अनुसार सीधी भर्ती में छूट देने की मांग की
Grand News June 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?