Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: झीरम की सातवीं बरसी के बाद फिर उपजे कई सवाल…. शुरू हुई रस्साकसी…. और वाणी प्रहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़राजनीति

झीरम की सातवीं बरसी के बाद फिर उपजे कई सवाल…. शुरू हुई रस्साकसी…. और वाणी प्रहार

Desk
Last updated: 2020/05/26 at 8:29 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। पूर्व मुख्य मंत्री रमन सिंह और अन्य भाजपा नेताओं द्वारा झीरम नरसंहार पर की गई बयानबाजी पर कांग्रेस ने कहा इन बयानों से भाजपा की बदनीयती साफ झलक रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह के दिल मे काला नहीं है और नीयत में खोट नहीं नही तो मोदी सरकार को कहे झीरम की फाइल राज्य सरकार को वापस करे ताकि झीरम की जांच के लिए बनाई गई एस आई टी अपना काम कर सके।

झीरम रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते तत्तकालीन भाजपा सरकार के माथे पर बेगुनाहों के खून का लगा वह दाग है जो कोरी बयानबाजी से नहीं मिट सकेगा। क्या कारण है झीरम की जांच नहीं होने दिया जा रहा ? जब बिना किसी निष्कर्ष पर पहुचे एनआईए ने झीरम की जांच बंद कर दिया तब भाजपा की केंद्र सरकार मामले की फाइल क्यों वापस नही कर रही है? आखिर किसको बचाने या कौन सा तथ्य छुपाने झीरम की जांच फिर से शुरू करने में भाजपा की केंद्र सरकार अड़ंगेबाजी लगा रही है?

- Advertisement -
Ad image

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि झीरम हत्याकांड देश का सबसे क्रूर राजनैतिक हत्याकांड था। इसमें कांग्रेस के नेताओं की पूरी पीढ़ी को मार दिया गया था। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा किसके आदेश पर हटाई गई थी? हत्यारो ने शहीद नन्द कुमार पटेल, शहीद दिनेश पटेल की शिनाख्त कर के हत्या क्यो किया?

ऐसे अनगिनत सवाल है जिनका जबाब प्रदेश की जनता जनना चाहती है। इन सवालों के जबाब निष्पक्ष जांच से ही सामने आएंगे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि क्या कारण है जो भाजपा नहीं चाहती झीरम का सच सामने आए? जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तब विधानसभा में घोषणा के बाद सीबीआई जांच की अनुशंसा रमन सरकार ने क्यो नहीं किया? न्यायिक जांच आयोग और एनआईए की जांच के दायरे में षड्यंत्र को जांच का बिंदु क्यों नहीं बनाया गया? जैसे ही केंद्र में यूपीए सरकार की जगह भाजपा की मोदी सरकार बनी एनआईए ने मामले की जांच की खानापूर्ति कर बंद क्यो कर दिया? भाजपा और रमन सिंह झीरम की जांच के नाम पर बौखला क्यो जाते हैं ? भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए इस दुर्दान्त नर संहार की जांच भाजपा क्यो नहीं होने देना चाह रही?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIDEO : तिरंगा भी पूछने लगा है… क्या बात है भारत मैं फहराने से ज्यादा…. कफन का काम आने लगा हूं
Next Article BREAKING : सुप्रीम कोर्ट ने आरबीआई को लगाई फटकार… केंद्र सरकार से मांगा जवाब…. जानिए क्या है वजह
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: दुर्ग में डीजल चोरी का बड़ा मामला, 1 लाख से ज्यादा का डीजल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 17, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के विमोचन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
SPORTS NEWS: रायपुर में किकबॉक्सिंग का महासंग्राम शुरू, 1500 प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
Grand News खेल छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
CG BREAKING : सुकमा में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी विस्फोटक सामग्री बरामद
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ नक्सलवाद सुकमा July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?