Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब तक की 10 बड़ी खबरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अब तक की 10 बड़ी खबरे

Poonam Shukla
Last updated: 2020/05/27 at 4:57 AM
Poonam Shukla
Share
6 Min Read
SHARE
  1. स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल बुलेटिन जारी आज सबसे ज़्यादा 68 नए मरीज़, 07 स्वस्थ, अब कुल एक्टिव केस 281

स्वास्थ विभाग ने कोरोना मरीजों को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है , जिसमें प्रदेश में आज सबसे ज्यादा 68 नए मरीज की पुष्टि हुई है । जबकि कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 281 हो गयी है ।

2. छग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी…. 21 जिलों के बदले गए कलेक्टर… पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
Ad image

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने में आईएएस अफसरों के तबादले किये हैं। 21 कलेक्टर के तबादले हुए हैं। वहीँ 51 आएईएएस अफसरों के तबादले में कई जिला पंचायत सीईओ के भी नाम शामिल हैं।

3.  इंटेलिजेंस से हटाये गए हिमांशु… डॉ. छाबड़ा को मिली जिम्मेदारी

 छत्तीसगढ़ सरकार ने इंटेलिजेंस चीफ हिमांशु गुप्ता को खुफिया से हटा दिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उन्हें अभी कोई विभाग नहीं दिया गया है। उनके आदेश में एडीजी पुलिस मुख्यालय लिखा है। विभाग नहीं दिया गया है। राज्य सरकार ने आज आईएएस के ट्रांसफर के साथ दो आईपीएस अफसरों के आदेश भी जारी किए।

4. छग में रेड और आरेंज में बट गया पूरा प्रदेश … रायपुर ग्रीन जोन… राज्य में अब 95 कंटेनमेंट

 राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनरू वर्गीकृत किया गया है।

5. आज शाम राजधानी के इन इलाकों को नहीं मिलेगा पानी….

 आज शाम राजधानी के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। दरअसल नगर निगम ने अमृत मिशन में जल आवर्धन योजना के तहत 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट में नए पंप की फिटिंग करने जा रही है। जिसके कारण 5 घंटे शटडाउन किया जाएगा। इस काम के चलते कल को शहर की नगर निगम की 20 पानी की टंकियों में पानी का सप्लाई नहीं होगी।

6. प्रशासनिक फेर बदल के बीच प्रधान आरक्षकों के पदोन्नति… देखिये सूचि

राज्य शासन के लिए आज का दिन भारी प्रशासनिक फेर बदल का रहा। इसी बीच पुलिस महकमे में रायपुर रेंज के प्रधान आरक्षकों के पदोन्नति की सूची जारी की गयी है।

7. घरेलू विमान सेवा के बाद अब चार्टर्ड प्लेन को भी मिली मंजूरी, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलत पिछले दो महीनों से लॉकडाउनचल रहा है। लॉकडाउन के दौरान रेल और विमान सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई थी। हालांकि सोमवार को घरेलू विमान सेवाओं को एक बार फिर से खोल दिया गया है। घरेलू विमान सेवाओं के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने सोमवार से चार्टर्ड विमान सेवा को भी दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी किए हैं।

8. सावधान: टिड्डी दल से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट, प्राइवेट डीलर्स के यहां प्रभावशील दवाइयां उपलब्ध

पकिस्तान से आई नए आफत को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन सकते में आ गई है। टिड्डी दल ने राजस्थान , मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र के लाखों एकड़ में फैले फसल को बर्बाद कर दिया है। छत्तीसगढ़ में टिड्डी दल को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इसके बचाव के लिए सभी कृषि संबंधित दुकानों में किट नाशक दवाई उबलब्ध कराई गई है।

9. डेढ़ लाख के पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा, एक दिन में मिले 6387 केस, हालात बेकाबू

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 51 हजार को पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 51 हजार 767 है, जिसमें से 4 हजार 337 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 64 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

10.  नौतपा के आज तीसरे दिन भी पड़ेगी लू की मार , पारा 45 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका ..

आज नौतपा का तीसरा दिन है। इसके प्रकोप को देखते हुए कुछ दिनों तक गर्मी से राहत के आसार बिलकुल भी नजर नहीं आ रही है। प्रदेश का तापमान पहले ही 43 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में इसके 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। राजधानी रायपुर में आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक हो सकती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रामगोपाल वर्मा की फिल्म “कोरोना वायरस” का ट्रेलर हुआ रिलीज़
Next Article मौसम अलर्ट: इन राज्यों में भरी बारिश की चेतवानी,असम में कई जिले बाढ़ की चपेट में….
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 19, 2025
CG NEWS: सिंधी काउंसिल को मिला उत्कृष्ट सेवाकार्य सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ को सम्मानित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 19, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 19, 2025
CG NEWS: फिर मौत का चौक बना राछाभाटा, ट्रेलर-बाइक की भीषण टक्कर में पति गंभीर, CCTV में कैद हुआ हादसा
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा दुर्घटना July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?