Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मशहूर संगीत कलाकार प्रीतम के पिता का हुआ हुआ स्वर्गवास, जूझ रहे थे कई बीमारियों से….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मशहूर संगीत कलाकार प्रीतम के पिता का हुआ हुआ स्वर्गवास, जूझ रहे थे कई बीमारियों से….

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/05/27 at 8:08 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

हिंदी सिनेमा के जाने- माने संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के पिता प्रबोध चक्रवर्ती का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के अंबोली में अपने परिवार के लोगों और कुछ करीबी सगे संबंधियों के सामने अंतिम सांस ली। देश में फैले कोरोना वायरस की वजह से उनके सिर्फ परिवार के लोगों ने ही उनकी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया और अंतिम संस्कार की सभी विधियों को खुद ही अंजाम दिया।

प्रीतम के पिता पिछले दो साल से पार्किंसन और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। बीमारी बढ़ जाने की वजह से उन्हें तीन महीने पहले अंबोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 86 वर्ष की आयु में परिवार और अस्पताल की देखभाल के बावजूद प्रबोध चक्रवर्ती इस दुनिया से विदा हो गए। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार प्रीतम, उनकी मां और बहन अंतिम समय तक प्रबोध चक्रवर्ती के साथ अस्पताल में रहे।

- Advertisement -
Ad image

प्रीतम के करीबी सूत्र ने बताया है कि प्रबोध चक्रवर्ती ने अपने परिवार के करीबी सदस्यों के सामने अंबोली में पिछले रविवार को ही अंतिम सांस ली। कोरोना वायरस के फैलने की वजह से उनके शोक में सिर्फ प्रीतम का परिवार ही शामिल हो सका।

अंतिम संस्कार में होने वाली सभी धार्मिक विधियों का समापन खुद उनके परिवार नहीं किया। और उनकी अंतिम यात्रा में भी वही लोग सम्मिलित हो सके जो उनके करीब रहते थे। प्रीतम हिंदी सिनेमा के सबसे व्यस्त संगीतकारों में से एक हैं। 

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ’83’ में प्रीतम म्यूजिक देने वाले हैं। इसके अलावा मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का म्यूजिक बनाने की जिम्मेदारी भी प्रीतम को ही सौंपी गई है। वहीं, धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का संगीत भी प्रीतम ही देंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article क्वारेंटाइन सेंटर में ड्यूटी कर रहे आरक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप..
Next Article BIG BREAKING : सिविल सर्जन ने डाॅक्टर को जड़ा थप्पड़…. विरोध में बैठा हाॅस्पिटल स्टाॅफ
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने घोषित की अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 25, 2025
CG NEWS: 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल से गायब होकर घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी FSL टीम
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 25, 2025
CRIME NEWS: सड्डू में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, जुए और सट्टे के पैसे पर शुरू हुआ विवाद बना खूनी झगड़े की वजह
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 25, 2025
Entertainment: ना बॉलीवुड ना साउथ, मराठी स्टार बनेगा भरत! ‘रामायण’ में रणबीर के साथ दिखेगा दम
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन July 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?