प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है . अब तक प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 315 पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन जो इस प्रकार है।
वित्त विभाग राज्य के अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन में 20 से 30 प्रतिशत की कटौती पर विचार कर रहा है। पता चला है, फायनेंस विभाग ने इसका प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है।
प्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है वही लगातार संदिग्ध मरीजों की ब्लड सैंपल लिए जा रहे है इसी कड़ी में रायपुर एम्स से कोरोना के सैंपल गुम होने का ताजा मामला सामने आया है। गरियाबंद सीएमएचओ नवरत्न ने इसकी पुष्टि की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टिड्डी दल के संभावित प्रकोप से फसलों के बचाव के लिए समय पूर्व सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश कृषि, उद्यानिकी, वन विभाग सहित राज्य के जिला कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि टिड्डी दल के छत्तीसगढ़ के जिलों में पहुंचने के पूर्व ही उसे भगाने के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए।
बिलासपुर। प्रदेश में एक बार फिर प्रवासी मजदुर की मौत हो गई. मामला इस बार बिलासपुर जिले का जहां मजदुर तेलंगाना से ट्रक में वापस घर लौटा था। तबियत अचानक खराब होने की वजह से मजदुर को बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया था. जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
महासमुंद। मजदूरों से भरी बस पलट गई। बताया जा रहा है कि मजदूरों को मुंबई से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इसी बीच महासमुंद में ये हादसा हो गया। दुर्घटना में 12 मजदूरों के घायल होने की खबर है वहीं एक का पैर फ्रैक्चर हो गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के राज्य में ठहरने वाले स्टेशनों में प्रवासी श्रमिकों के लिए बिस्किट और पानी पाउच की समुचित व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ कलेक्टर को निर्देश दिए हैं।
आज शुक्रवार यानी 29 मई 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 307.28 अंक की गिरावट के साथ 31893.31 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 81.65 अंक की गिरावट के साथ 9408.45 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 497 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 276 शेयर तेजी के साथ और 179 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 42 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। वही इसकी चपेट में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी आ गए है। संबित पात्रा में covid – 19 के लक्षण दिखने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अस्पताल के आईसीयू-7 में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। डॉक्टर उनके स्वस्थ की निगरानी कर रहे है।