लगातार सभी बॉलीवुड स्टार्स के कोरोना महामरी से झुझ रही परेशानियों में मदद के हाथ आगे बढ़ते दिखाई दे रहे है। जिनमे शामिल अक्षय कुमार , सलमान खान , अमिताभ बच्चन ,सोनू सूद , शाहरुख़ खान भी है। तो वही एक बार फिर सोनू सूद ने महिलाओ को अपने घर पहुंचाने में करी मदद। अभिनेता सोनू सूद ने केरल में फसी 150 महिला श्रमिको की जानकारी मिलने के बाद उन्हें उनके गृह राज्य उड़ीसा भेजने के लिए चार्टेड विमान का इंतजाम किया है। यह विमान शुक्रवार सुबहे 8 बजे कोच्चि एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए उड़ा। 46 वर्षीय अभिनेता ने श्रमिकों की मदद के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।
Advertisements
Advertisements