Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अश्वेत व्यक्ति की मौत के चलते अमेरिका में हंगामा, प्रदर्शनों की आंच कई शहरों तक पहुंची
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अश्वेत व्यक्ति की मौत के चलते अमेरिका में हंगामा, प्रदर्शनों की आंच कई शहरों तक पहुंची

Vijay Sinha
Last updated: 2020/05/31 at 11:46 AM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

अमेरिका के मिनीपोलिस से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन पूरे अमेरिका में फैल गया है। अमेरिका में हालात बेकाबू हो चुके हैं, कुछ देर के लिए व्हाइट हाउस तक को बंद करना पड़ गया था।

मिनीपोलिस। पुलिस हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति जार्ज फ्लॉयड (46) की मौत पर शुरू हुई हिंसा का दायरा और व्यापक होकर अमेरिका के कई बड़े शहरों तक फैल गया है। पुलिस के हाथों अन्य अश्वेत लोगों की हत्या के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों की आंच अब न्यूयॉर्क से लेकर टुल्सा और लॉस एंजिलिस तक फैल गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कारों में आग लगा दी और दोनों पक्षों से लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। फ्लॉयड की मौत के बाद मिनीपोलिस में शुरू हुए प्रदर्शन ने शहर के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया, इसमें इमारतों को जला दिया और दुकानों में लूटपाट की।

- Advertisement -
Ad image

प्रदर्शन की वजह
मिनीपोलिस में इस सप्ताह तब प्रदर्शन भड़क उठे जब एक वीडियो में पुलिस अधिकारी को आठ मिनट से अधिक समय तक घुटने से फ्लॉयड की गर्दन दबाते हुए देखा गया। बाद में चोटों के कारण फ्लॉयड की मौत हो गई। अश्वेत फ्लॉयड को एक दुकान में नकली बिल का इस्तेमाल करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण का डर
बिना मास्क पहने या सामाजिक दूरी का पालन किए बिना बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों में चिंता पैदा हो गई है कि इससे कोरोना वायरस वैश्विक महामारी फिर से फैल सकती है वो भी ऐसे समय में जब देशभर में इससे मरने वाले लोगों की संख्या में कमी आई और अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने की कोशिशें चल रही है।

वाशिंगटन में बड़ी संख्या में लोग व्हाइट हाउस के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे। स्पेसएक्स रॉकेट के प्रक्षेपण के लिए शनिवार को ज्यादातर समय फ्लोरिडा में बिताने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हेलीकॉप्टर से अपने आवास पहुंचे और पत्रकारों से बिना बात किए बगैर भीतर चले गए।
फिलाडेल्फिया में शांतिपूर्ण प्रदर्शन ने उग्र रूप से लिया जिसमें कम से कम 13 अधिकारी घायल हो गए और कम से कम चार पुलिस वाहनों को फूंक दिया गया।

लॉस एंजिलिस में प्रदर्शनकारियों ने ‘अश्वेत जिंदगियां मायने रखती हैं’ के नारे लगाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और रबड़ की गोलियां दागी। पुलिस की एक कार को जला दिया गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में न्यूयॉर्क शहर में अधिकारी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते और उन्हें खदेड़ते हुए देखे गए। एक अन्य वीडियो में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की दो कारें प्रदर्शनकारियों की ओर बढ़ती दिखाई दी जो एक अवरोधक को हटा रहे थे और उस पर सामान फेंक रहे थे।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा की गार्ड्स के इस्तेमाल में हुई देरी:

ट्रम्प ने शनिवार रात को ट्वीट किया कि अगर नेशनल गार्ड का इस्तेमाल दो दिन पहले किया होता तो इतना नुकसान नहीं होता। नेशनल गार्ड ने अच्छा काम किया है। देशभर में 12 से अधिक प्रमुख शहरों में रातभर कर्फ्यू लगाया गया। लोगों को अटलांटा, डेनवर, लॉस एंजिलिस, सिएटल और मिनीपोलिस की सड़कों से दूर रहने के लिए कहा गया जहां कर्फ्यू का उल्लंघन कर हजारों लोग शुक्रवार रात को जमा हुए थे। बृहस्पतिवार से लेकर अब तक 17 शहरों में 1,400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG SUCCESS : बच्चा चोर महिला गिरफ्तार… सीसीटीवी कैमरे से मिली मदद
Next Article शनिवार वाड़ा की रहस्यमय कहानी, क्या सही में ऐसी घटनाये होती है ?
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

  GRAND NEWS : रायपुर केबल ऑपरेटर्स की बैठक, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा बोले – मेरे ऑपरेटर मेरे परिवार का हिस्सा, जल्द सभी समस्याओं का होगा समाधान, नया पैकेज भी लॉन्च
Grand News July 20, 2025
CG NEWS: खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG Crime: प्रेमिका को दूसरे के साथ देख आगबबूला हुआ युवक, बस स्टैंड में ब्लेड से हमला, दोनों घायल, आरोपी गिरफ्तार
Grand News कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Saiyaara’ rocked the box office: ‘सैयारा’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कमाए 48 करोड़ – अहान-अनीत की जोड़ी पर फिदा हुए दर्शक
bollywood Grand News मनोरंजन July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?