Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा आदिवासी वर्ग से नया नेतृत्व उभरने नहीं देना चाहती – कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़Grand News

भाजपा आदिवासी वर्ग से नया नेतृत्व उभरने नहीं देना चाहती – कांग्रेस

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/04 at 1:23 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि विष्णुदेव साय को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने तीसरी मर्तबा छत्तीसगढ़ भाजपा का अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के मुखिया एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है, स्वागत किया है, और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है। कांग्रेस का मानना है, कि भाजपा अपनी पार्टी में किसकी नियुक्ति करती है उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है और ना ही भाजपा के संगठन से संबंधित अंदरूनी मामलों में उनकी कोई रुचि है। लेकिन एक ही व्यक्ति को प्रदेश का बार-बार अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा की मंशा और आदिवासी वर्ग में नया नेतृत्व खड़ा ना होने देने की भाजपा की नियत पर अवश्य सवाल उठता है।

- Advertisement -

प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि भाजपा आदिवासी चेहरा आगे रखकर केवल लाभ लेना चाहती है। यह डॉ० रमन सिंह के 15 वर्षों के शासनकाल में राज्य की जनता को स्पष्ट रूप से पता चल चुका है। इसी का परिणाम यह हुआ है, कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में धराशाई हो गई है। वर्तमान में भी भाजपा के भीतर गुटबाजी और खेमेबाजी का यह आलम है कि छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के तत्कालीन अध्यक्ष विक्रम उसेंडी अपने 15 माह के कार्यकाल में अपने स्वयं के जिला सहित 11 जिलों में जिला अध्यक्षों एवं विभिन्न प्रकोष्ठ की नियुक्ति नहीं कर पाए। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में गुटबाजी के चलते पूरी तरह से बिखर चुकी है, उनकी संगठन क्षमता खात्मे की ओर है, कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा हुआ है और निराशा और हताशा से पार्टी भरी हुई है। यही वजह है कि एक बार फिर से पार्टी में “नयी टीम – नया चेहरे“ का फर्जी नारा देकर जान फूंकने की नाकाम कोशिशें हो रही है। भाजपा में आदिवासी वर्ग से ना चेहरों की कमी है, ना योग्यता की और ना ही प्रतिभा की कमी है। नए लोगों को आगे लाकर पार्टी पहचान दे सकती थी। लेकिन एक ही व्यक्ति को बार-बार शायद तीसरी बार अध्यक्ष बनकर ढेर सारे प्रतिभावान लोगों की नेतृत्व क्षमता को भाजपा नेतृत्व ने रोकने का काम है। ताकि गुटबाजी में हावी लोग राज्य में अपनी पकड़ बनाए रख सकें।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भाजपा संगठन पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि भाजपा की नीतियों, योजनाओं को अब हर वर्ग का नागरिक समझ चुका है और हर वर्ग के लोग भाजपा की साजिशों के प्रति सचेत हो चुके हैं। संगठन हो या सत्ता में हों, भाजपा केवल गुमराह करने वाली एवं अहंकार से भरी हुई पार्टी रह गई है। भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है, यही उनकी महत्वपूर्ण नीति है।आदिवासी वर्ग विशेष रूप से समझ गया है कि उन्हें सत्ता और संगठन से सदैव दूर रखने का प्रयास किया जाता है और नेतृत्व को उभरने ना देकर उन्हें आपस में लड़ाया जाता है। और गुमराह किया जाता रहा।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर: राजधानी में मिले 3 नए कोरोना मरीज, संक्रमित मरीजों में पत्रकार की बेटी भी शामिल, नए मरीजों का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं, प्रशासन में मचा हडकंप ….
Next Article छत्तीसगढ़ में मनरेगा से ऐसे बदल रही है जिंदगी, खुले आर्थिक उन्नति के द्वार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा 2025 में किया शानदार प्रदर्शन, ऐश्वर्या साहू ने जिले में पाया नौवां स्थान
CG NEWS : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा 2025 में किया शानदार प्रदर्शन, ऐश्वर्या साहू ने जिले में पाया नौवां स्थान
Grand News गरियाबंद May 10, 2025
CG NEWS : वन मंत्री के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव-गांव में शिविर लगाकर निःशुल्क बांट रही पौधा
छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की गर्मी की छुट्टियां रद्द, अब नई तिथि घोषित
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
BIG NEWS : राजस्थान के 5 जिलों में अलर्ट घोषित, घर से बाहर निकलने पर लगी रोक, सामूहिक कार्यक्रम भी बैन
Grand News देश राजस्थान May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?