नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 9,851 मामले सामने आए हैं और 273 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,26,770 हो गई है, इसमें 1,10,960 सक्रिय मामले, 1,09,462 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 6,348 मौतें शामिल हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। वहीं अब तक कुल 43,86,376 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, इनमें से 1,43,661 सैंपल का टेस्ट पिछले 24 घंटों में किया गया है।
BIG NEWS : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या सवा 2 लाख से ज्यादा…. बढ़ी रफ्तार…. प्रतिदिन 9 हजार से ज्यादा की हो रही पहचान
Leave a comment