Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : बरती गई घोर लापरवाही…. अब जाने क्या होगा परिणाम….. जिससे बचना था, उसी का बढ़ा खतरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona Cases

BIG NEWS : बरती गई घोर लापरवाही…. अब जाने क्या होगा परिणाम….. जिससे बचना था, उसी का बढ़ा खतरा

Desk
Last updated: 2020/06/07 at 8:24 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

अंबिकापुर। जिस बात का डर था, उसी का खतरा अब प्रदेश में मंडराने लगा है। प्रशासन की एक ऐसी लापरवाही सामने आई है, जिससे कम्यूनिटी ट्रांसमिशन को रोक पाना असंभव हो जाएगा। मामला अंबिकापुर जिले के उदयपुर ब्लाॅक का है। यहां ग्राम दावा व सलका क्वारेंटाइन सेंटर में रुकी दो महिलाओं सहित 5 प्रवासी ग्रामीण कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। इनमें से 3 सलका व 2 दावा सेंटर में थे। सलका क्वारेंटाइन सेंटर में पाॅजिटिव मिली महिला नेपाल से लौटी थी, उसे रिपोर्ट आने से पहले शुक्रवार को छोड़ दिया गया था। वह पति के साथ ग्राम सरगवां घर चली गई थी। रात में रिपोर्ट में वह महिला व अन्य 4 पाॅजिटिव हैं। सुबह महिला को लेने के लिए टीमें सरगवां पहुंची तो पता चला कि पति रात में कीर्तन कार्यक्रम में गया था। क्षेत्र को सील कर लोगों की जांच की जा रही है। पांचों कोरोना पाॅजिटिव को सुबह मेडिकल काॅलेज अस्पताल के कोविड उपचार केंद्र में भर्ती कराया है। सरगुजा,सूरजपुर और बलरामपुर में अब तक 84 केस हैं। वही 20 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कोरोना पाॅजिटिव जो ग्रामीण मिले हैं। उनमें दावा क्वारेंटाइन सेंटर में रहने वाले दो ग्रामीण हैं। दोनों 6 दिन पहले महाराष्ट्र से लौटे थे। इसी प्रकार सलका क्वारेंटाइन सेंटर में कोरोना पाॅजिटिव मिले पति-पत्नी ओडिशा के विशाखापटनम से 10 दिन पहले लौटे थे। तीसरी महिला जो ग्राम सरगवां की है। वह भी नेपाल से 10 दिन पहले लौटी थी। सभी को प्रारंभिक जांच के बाद प्रशासन द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया था।

- Advertisement -
Ad image

इधर, नेपाल से लौटी महिला जो सलका सेंटर में रह रही थी, उसे किसके कहने पर शुक्रवार को घर भेजा गया। यह बताने के लिए कोई तैयार नहीं है। महिला को यहां से दोपहर में छुट्टी देने की बात सामने आ रही है। जबकि उसकी रिपोर्ट भी नहीं आई थी। अब यह बताया जा रहा है कि महिला को क्वारेंटाइन में 14 दिन हो गए थे। इसलिए उसे यहां से जाने दिया गया। जबकि हकीकत यह है कि वह 10 दिन पहले ही यहां आई थी।

- Advertisement -

वहीं, उदयपुर तहसीलदार सुभाष शुक्ला का कहना है कि महिला को आए 14 दिन हो गए थे, लेकिन बिना रिपोर्ट आए किसके कहने पर सलका सेंटर से उसे भेजा गया। इसके बारे में पता किया जा रहा है। महिला कितने लोगों के संपर्क में आई है। इसके बारे में पता कर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। महिला के पति व दोनों बच्चों को उदयपुर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article LAST DAY : आज टैक्स भुगतान करने का अंतिम दिन, खुले रहेंगे कार्यालय, ऑनलाइन भी कर सकते हैं भुगतान..
Next Article BREAKING NEWS : राजधानी के 2 स्वास्थ कर्मचारी आए कोरोना की चपेट में…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अतरमरा में भाजपा ने किया स्मृति सभा का आयोजन
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 23, 2025
CG News : चिरायु योजना से भवानी के जन्मजात हृदय रोग का हुआ सफल ऑपरेशन
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर June 23, 2025
CG News : धरती आबा शिविर में सामने आई पीड़ा, वनमंत्री कश्यप के निर्देश पर दिव्यांग सोनू को मिला सहारा
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर June 23, 2025
CG News : जिले में फोस्टेक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न जिले के 134 प्रतिभागियों ने लिया भाग
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?