Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब तक की 10 बड़ी खबरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़

अब तक की 10 बड़ी खबरे

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/08 at 5:11 AM
Poonam Shukla
Share
7 Min Read
SHARE

1.CORONA BREAKING : राजधानी में कोरोना के 5 नए मरीज मिले, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई…

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी कोरोना की बढ़त लगातार देखने को मिल रही है। आज सुबह कोरोना के 5 नए पॉजिटिव मरीजों के मिलने की खबर आयी है। बताया जा रहा है कि ये मरीज तेलीबांधा, माना, बीरगांव, देवपुरी और डब्ल्यू आर एस कॉलोनी के हैं। इनमे से 4 मरीज रायपुर के ही निवासी है। वही एक श्रमिक है जो बहार से आया है।

- Advertisement -
Ad image

2 . बड़ी खबर : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला , तीन भागों में बाट कर करेंगे कोरोना मरीजों का इलाज …ये होगी प्रक्रिया

- Advertisement -

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कोरोना मरीजों को लेकर बड़ा फैसल लेने जा रही है। प्रदेश में कोरोना मरीजो संख्या में तेजी से उछाल आया है। अब तक प्रदेश में 808 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी बिच आईसीएमआर ने बड़ा फैसला लेने का निर्णय लिया है। अब प्रदेश में कोरोना मरीजों का इलाज तीन भागों में बाट कर किया जायेगा।

- Advertisement -


3.राजधानी का सबसे पॉश इलाका… अब कंटेन्मेंट जोन

शहर के घने रिहायशी इलाके फुटबाल हाउस के पास सुंदरनगर में निवासरत व्यक्ति जो कि रविवार को कोरोना पॉजिटिव निकला है,का कोई टे्रवल हिस्ट्री नहीं है बल्कि व टाटीबंध में बनाये गए सहायता केन्द्र में प्रवासी श्रमिकों के लिए नियमित ड्यूटी दे रहा था। वह स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है। उपचार के लिए उसे एम्स में भर्ती कर दिया गया है। परिवार के सदस्यों का भी टेस्ट कराया गया है,फिलहाल रिपोर्ट नहीं आई है।

4. राजधानी में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज… जगह पड़ने लगा कम… इंडोर स्टेडियम को कंटेन्मेंट जोन बनाने कवायद शुरू

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम को कोरोना क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने की कवायद जिला एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों से लगातार प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। और आज ही रायपुर जिले में 50 अधिक कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। जिसके चलते जिला-प्रशासन ने इंदौर स्टेडियम को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने का फैसला लिया है।


5. Big News : यहाँ जन्मा अदभुत नवजात… गर्भ में ही बन गया कोरोना एंटीबॉडीज

कोरोना महामारी का आतम दुनिया भर में छाया हुआ है। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 70 लाख पार कर चुका है। इसी बीच वायरस को लेकर लगातार नई-नई चीजें सामने आ रही हैं। जैसे 30 मई को चीन के शेनझेन में जन्मे एक बच्चे में कोरोना के खिलाफ लड़ने वाली एंटीबॉडी मिली है। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है और अस्पताल से घर लौट चुका है ये अपनी तरह का पहला मामला है जिसमें गर्भ में ही बच्चे के भीतर एंटीबॉडीज बन गईं।

6. कांग्रेस भवन के लिए लिया गया बड़ा फैसला…

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने चर्चा में भाग लिया।

7.शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह का बड़ा बयान… “1 जुलाई से नहीं खुलेंगे प्रदेश में स्कूल…. केंद्र की गाइडलाइन के आधार पर लेंगे निर्णय…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में जुलाई से स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी कोरोना के मद्देनजर हालात सामान्य नहीं हुए हैं, ऐसे में 1 जुलाई से स्कूल का संचालन किया जाना संभव नहीं है। यहां ये बात गौर करने की है कि प्रदेश में स्कूल के संचालन की तैयारियां शुरू हो गयी थी। शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल को व्यवस्थित करने और सेनेटाइज करने जैसे आदेश जारी कर दिये गये थे, लेकिन शिक्षा मंत्री के बयान के बाद अब स्कूल के खुलने में एक-दो महीने का विलंब हो सकता है।

 8 जून से मिलेंगे छूट और ये सुविधाएं.. ध्यान रखनी होगी ये बाते.. गाइडलाइन जारी..

रायपुर। प्रदेश में 8 जून यानी सोमवार से कंटेनमेंट जोन को छोड़कर कहा क्या छूट मिलेंगे और क्या सुविधाएं दी जाएँगी, इसको लेकर प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है।

9. आइसोलेशन पूरा कर लौटा घर… निकला काम पर… पाॅजिटिव आई रिपोर्ट…. तब तक

रायपुर। प्रदेश में सबसे ज्यादा जिस बात के लिए ऐहतियात बरतने कहा जा रहा है, उस पर ही लापरवाही शुरू हो गई है, ऐसे में कोरोना की रोकथाम तो दूर, उस पर नियंत्रण भी रख पाना कठिन हो जाएगा। अंबिकापुर में बरती गई लापरवाही के बाद अब कांकेर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी थी, उसके बाद छोड़ा गया, लेकिन उसके निकलते ही पीछे आई रिपोर्ट ने पूरे प्रशासन के कान खड़े कर दिए है। दरअसल छोड़ा गया युवक पाॅजिटिव पाया गया है, इस दौरान उसने नाश्ता भी किया, लोगों से मेल-मुलाकात भी की और काम पर भी लौट गया।

10. भारत में इस महीने खत्म हो जाएगी कोरोना महामारी : स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेषज्ञों का दावा…. जानिए

कोविड-19 महामारी मध्य सितंबर के आसपास भारत में खत्म हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के दो जन- स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह दावा किया है, जिन्होंने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिये गणितीय प्रारूप पर आधारित विश्लेषण का सहारा लिया। विश्लेषण से यह प्रदर्शित होता है कि जब गुणांक 100 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा तो यह महामारी खत्म हो जाएगी। यह विश्लेषण ऑनलाइन जर्नल एपीडेमीयोलॉजी इंटरनेशनल में प्रकाशित हुआ है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article योग, व्यायाम तथा प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाये,कोरोना से लड़ने के लिए जरुरी…
Next Article केंद्र सरकार के विद्युत संशोधन बिल पर बोले सीएम बघेल…. समाज के लिए सिद्ध होगा घातक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Breaking News: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, भारत-पाक सीमा पर हमले की धमकी, मचा हड़कंप
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग देश July 8, 2025
Stampede again: फिर मची भगदड़: गोलीबारी से जान बचाकर 4000 लोग पहुंचे भारत, मिजोरम में ली शरण
Grand News देश July 8, 2025
Trump’s tariff war: ट्रंप का टैरिफ वार: 14 देशों को भेजा टैक्स नोटिस, डेडलाइन पर खुद उलझे, मजबूरी क्या है?
Grand News अर्थव्यवस्था July 8, 2025
Suicide in the lockup: लॉकअप में खुदकुशी या कुछ और? गमछे ने खोल दिए पुलिसिया लापरवाही के राज
Grand News SUICIDE देश July 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?