Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जागरूकता अभियान : 31 मार्च 2021 तक हाईवे पर मृत्यु दर में 20-25 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
ExclusiveGrand Newsछत्तीसगढ़

जागरूकता अभियान : 31 मार्च 2021 तक हाईवे पर मृत्यु दर में 20-25 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य..

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/08 at 10:17 AM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। केंद्र सरकार एक नए जागरूकता अभियान के समर्थन में सामने आई है जिसका उद्देश्य भारतीय राजमार्गों पर दर्ज होने वाली घातक घटनाओं को कम करना है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा शुरू किया गया यह अभियान मानव और पशु मृत्यु दर दोनों आंकड़ों की रोकथाम करने की काशिश करेगा। भारत हर साल लगभग पांच लाख सड़क दुर्घटनाओं का गवाह बनता है, जिसमें लगभग 1.5 लाख जानें चली जाती है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य 31 मार्च 2021 तक इन आंकड़ों को 20-25 प्रतिशत तक कम करना है।

मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के विभिन्न हिस्सों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कई सड़क सुरक्षा उपायों पर काम चल रहा है। इनमें ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करना, ट्रैफ़िक को शांत करना और क्रैश बैरियर बनाने जैसी कई पहल की जा रही हैं। सरकार के हिसाब से पांच हज़ार से अधिक ब्लैक स्पॉट्स को सुधारा गया है और अस्थायी और स्थायी उपायों सहित उनके सुधार के लिए प्रक्रिया जारी है।

- Advertisement -
Ad image

सरकार ने सड़कों पर जानवरों के लिए ब्लैक स्पॉट्स की जानकारी हासिल करने के लिए गैर-सरकारी संगठनों और सामाजिक संगठनों से भी अनुरोध किया है। गडकरी ने कहा, “हम पशु उपयोग के लिए बुनियादी ढांचा बनाने पर अच्छी मात्रा में खर्च कर रहे हैं। ” उन्होंने नागपुर-जबलपुर राजमार्ग का उल्लेख किया, जहां बाघों को मार्ग अधिकार (राइट-ऑफ-वे) देने के लिए 1,300 करोड़ रुपये की लागत से पुल (वाया-डक्ट) बनाए गए हैं। इसी प्रकार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा आदि के वन क्षेत्रों में भी यही प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इनमें पशुओं के विचरण, अंडरपास के निर्माण, एलिवेटेड कॉरिडोर (ऊंचे गलियारे) आदि के अनुकूल सड़क इंजीनियरिंग का अध्ययन करना शामिल है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article क्या आपके घर में भी है कामवाली बाई, तो हो जाईए सतर्क….क्योंकि यहां बाई ने बांटा है मुफ्त में कोरोना ,करीब 750 सदस्य हुए क्वारेंटीन
Next Article विधान सभा की वर्ष 2020-21 के लिए गठित प्राक्कलन समिति की प्रथम बैठक संपन्न, प्राक्कलन समिति विभागों को दूरदर्शी नीति बनाने में मदद करे-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: जंगल से निकले दो हाथियों ने तीन लोगों को कुचला, महिला-पुरुष और मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 23, 2025
CG NEWS: श्याम मंदिर चोरी की गुत्थी सुलझी,आरोपी सलाखों के पीछे, मुकुट समेत सभी आभूषण बरामद
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 23, 2025
Tuesday Astro Tips: अगर चाहते हैं चुटकी बजाते ही दूर हो कर्ज का मर्ज तो आज से शुरू कर दें ये काम!
Business Featured Grand News VIRAL VIDEO अर्थव्यवस्था आलेख July 23, 2025
CG NEWS: सेवा सहकारी समिति डोंगाकहरौद में खाद वितरण को लेकर किसानों में आक्रोश, समय पर खाद न मिलने से बिचौलियों पर निर्भर
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?