Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : अनलॉक पार्टी मनाना पड़ा महंगा… शामिल हुए 70… सभी हुए कोरोना पॉजिटिव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona Cases

BIG NEWS : अनलॉक पार्टी मनाना पड़ा महंगा… शामिल हुए 70… सभी हुए कोरोना पॉजिटिव

Desk
Last updated: 2020/06/10 at 4:35 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

नागपुर के एक व्यक्ति ने लॉकडाउन खत्म होने और अनलॉक के स्वागत में अपने घर में जोरशोर से पार्टी की | इस पार्टी में शामिल कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई है | जिस शख्स ने पार्टी दी वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है | इसके बाद उसके परिवार समेत करीबी 70 लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए | अब इन सभी 70 लोगों के संपर्क में आये 700 से अधिक लोगों को क्वारंटाइन किया गया है | इन सभी के सैंपल लिए गए है | इनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है | बताया जाता है कि जो 70 संक्रमित मरीज सामने आये है , उनमे से कई अन्य बिमारियों से भी पीड़ित है | ऐसे में डॉक्टर उनकी सेहत को लेकर चिंतित है | बताया जाता है कि पार्टी के दूसरे दिन आयोजक की तबियत खराब हुई | अस्पताल में उसका कोरोना टेस्ट हुआ | दूसरे दिन जब रिपोर्ट आई तो उसके परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई | ट्रेसिंग के दौरान संक्रमण की चेन जुड़ते चली गई | देखते ही देखते 70 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ गए | 

- Advertisement -

बताया जाता है कि नागपुर के नाइक तालाब इलाके के निवासरत जिस शख्स ने पार्टी का आयोजन किया था | उसके संपर्क में सैकड़ों लोग आये थे | उसके दो दोस्तों के परिवार के कुल 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है | इनमे से एक दोस्त के परिवार के 6 सदस्य जबकि दूसरे दोस्त के परिवार के 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए | जिस शख्स ने पार्टी दी थी उसके परिवार के 16 सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है | यही नहीं पार्टी में शामिल 4 पडोसी भी कोरोना संक्रमित हो गए | इसके अलावा इन लोगों के संपर्क में जो लोग आये वे भी संक्रमण की चपेट में आते चले गए | संक्रमण उन लोगों में भी फैला , जहां से इस शख्स ने पार्टी के लिए सामानों और खाद्य पदार्थों की खरीदी की थी | यही नहीं खाना बनाने वाले और पार्टी में कामकाज करने वाले कई लोग बीमार बताये जा रहे है | प्रशासन ने सभी के सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटाइन कर दिया है |    

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

केस हिस्ट्री से पता पड़ा है कि इस पार्टी के लिए नागपुर के हॉटस्पॉट इलाके मोमिनपुरा से सामानों की खरीदी की गई थी | आयोजक अपने साथियों के साथ खरीदी को लेकर कई बार दुकानदारों और स्थानीय लोगों के संपर्क में आया था | यह भी बताया गया कि मोमिनपुरा इलाके की मांस की दुकानों से मीट खरीदा गया था | यही नहीं पार्टी में शामिल लोग स्थानीय गार्डन में भी गए थे | ऐसे में गार्डन में सैर सपाटे के लिए पहुंचे कई लोगों के संक्रमितों के संपर्क में आने का अंदेशा है | प्रशासन को उन 700 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है , जिन्हे क्वारंटाइन किया गया है | 

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 147 अंक और निफ़्टी 44 अंक बढ़कर खुला
Next Article प्रतिदिन 1500 सैम्पल की जांच करेगा अब एम्स… पैंडिंग निपटारे के बाद शुरू होगी नए सैम्पल की जांच
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

WI Vs IRE : वेस्टइंडीज़ के मैथ्यू फोर्ड ने 16 गेंद में जड़ा वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक
Cricket खेल May 23, 2025
CG News : फसल कटाई के दौरान हार्वेस्टर में लगी आग, ड्राइवर ने कुदकर बचाई जान, देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ May 23, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग को दी, 240 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात
Grand News छत्तीसगढ़ May 23, 2025
CG NEWS: अंतरजिला छड़ ( सरिया )चोर गिरोह का पर्दाफाश लाखो का माल बरामद
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?