रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 16 जिलों के 94 विकासखंड को रेड जोन में, 12 जिलों के 23 विकासखंड को ऑरेंज जोन में, और 11 जिले के 26 विकासखंड ग्रीन जोन में रखा गया है। वहीं, 23 जिलों में 144 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 18 कंटेंनमेंट जोन राजधानी रायपुर में हैं। जबकि बिलासपुर, बालोद में 16-16 कंटेन्मेंट जोन हैं। बताया जा रहा है कि संक्रमण दो गुना होने पर नई सूची बनाई गई है। प्रति 5 लाख की जनसंख्या पर विकासखंड बांटे गए हैं।
Advertisements
Advertisements