Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शिवराज के वायरल ऑडियो पर कांग्रेस आगबबूला, मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराजनीति

शिवराज के वायरल ऑडियो पर कांग्रेस आगबबूला, मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/11 at 9:00 AM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

भोपाल। सोमवार की शाम को शिवराज ने सांवेर उपचुनाव को लेकर स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की थी। बैठक में मीडिया की एंट्री नहीं थी। अब शिवराज सिंह चौहान का एक ऑडियो वायरल है। जिसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से आदेश मिला था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया- ‘मोदीजी आपने लोकतंत्र की हत्या की है या आपके सीएम आदतन लफ्फाजी कर रहे हैं।’

बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो इंदौर की रेजीडेंसी का है। यहां शिवराज सांवेर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद थे। तुलसी शिवराज कैबिनेट में मंत्री हैं। इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

- Advertisement -
Ad image

वायरल ऑडियो में शिवराज ने कहा-

“केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिए। यह बर्बाद कर देगी, तबाह कर देगी। और आप बताओ कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी भाई के बिना सरकार गिर सकती थी क्या‌? और कोई तरीका नहीं था। ये तो मंत्री वहां भी थे। मुख्यमंत्री बनने की तो नहीं सोची थी। अब कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि गड़बड़ कर दी। घोटाला कर दिया।

- Advertisement -

मैं आज पूरे विश्वास और ईमानदारी के साथ इस मंच से कह रहा हूं, धोखा कांग्रेस ने दिया। धोखा सिंधिया और तुलसी सिलावट ने नहीं दिया। दर्द और कसक की वजह से मंत्री पद छोड़ दिया, जबकि सरपंच तक पद नहीं छोड़ते। आज सिंधिया जी और तुलसी भाई का मैं इसलिए स्वागत करता हूं कि भाजपा की सरकार बनाने के लिए मंत्री पद छोड़कर आए। और अब हो रहे हैं चुनाव।

- Advertisement -

ईमानदारी से बताओ कि तुलसी अगर विधायक नहीं बने तो हम मुख्यमंत्री रहेंगे क्या? भाजपा की सरकार बचेगी क्या? हर भाजपा कार्यकर्ता की ड्यूटी है और कर्तव्य है कि तुलसी सिलावट चुनाव नहीं लड़ रहा, आप सब चुनाव लड़ रहे हैं। हम उम्मीदवार हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ट्वीट-

उपचुनाव को लेकर जारी है गुणा-भाग 
चुनाव आयोग ने अभी 24 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के बीच इसे लेकर गुणा-भाग जारी है। उपचुनाव सितंबर में संभावित हैं। 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में अभी 206 सदस्य हैं। इसमें 107 भाजपा के और कांग्रेस के 92 सदस्य हैं। चार निर्दलीय, एक समाजवादी पार्टी और दो बसपा विधायक सरकार का समर्थन कर रहे हैं। वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा 104 है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रायपुर BREAKING : अध्यक्ष पद चुनाव, कांग्रेस का वर्चस्व कायम, 8 जोन में जमाया कब्ज़ा
Next Article BREAKING : रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया लेखापाल…. एसीबी ने की कार्रवाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

The Emergency Diaries : आज “द इमरजेंसी डायरीज़” पुस्तक का विमोचन करेंगे अमित शाह 
The Emergency Diaries : आज “द इमरजेंसी डायरीज़” पुस्तक का विमोचन करेंगे अमित शाह 
NATIONAL दिल्ली June 25, 2025
CG Suicide News : प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर, फिर प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, कारण अज्ञात 
CG Suicide News : प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर, फिर प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, महीनेभर पहले हुई थी युवक की शादी
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 25, 2025
CG NEWS : शाला प्रवेशोत्सव जिंदगी भर की खुशियों का शुभारंभ है एक नन्हा कदम विद्यालय की ओर और एक लंबी यात्रा ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य गढ़ने का प्रारंभ -अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
CG NEWS : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर में होंगे पुल और सड़क निर्माण, स्वीकृत हुए लगभग 48.72 करोड़ रुपए
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?