Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अजब गजब : जब अचानक गुलाबी हो गया महाराष्ट्र का लोनार झील का पानी, प्राकृतिक घटना ने लोगों को डाला आश्चर्य में, पड़ताल में जुटे भू – वैज्ञानिक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

अजब गजब : जब अचानक गुलाबी हो गया महाराष्ट्र का लोनार झील का पानी, प्राकृतिक घटना ने लोगों को डाला आश्चर्य में, पड़ताल में जुटे भू – वैज्ञानिक

GrandNews
Last updated: 2020/06/12 at 12:49 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई वेब डेस्क / महाराष्ट्र के बुलढाणा में स्थित लोनार झील के पानी का रंग रातों रात बदलकर गुलाबी हो गया। भले ही यह प्राकृतिक घटना हो लेकिन आस पास के इलाके के लोगों को इसने आश्चर्य में डाल दिया है। इलाके के कई पढ़े लिखे लोग इसे प्राकृतिक घटना का हवाला देते हुए लोगों को समझा बुझा रहे है कि पूर्व में ईरान में भी इस तरह की घटना हो चुकी है | वहां की एक झील का पानी का रंग भी लाल हो गया था। कई वैज्ञानिक लोनार झील में बदलाव के पीछे वजह लवणता तथा जलाशय में शैवाल की मौजूदगी को मान रहे हैं।

- Advertisement -

लोनार झील मुंबई से 500 किलोमीटर दूर बुलढाणा जिले में है। यह एक पर्यटक स्थल भी है | माना जाता है कि इस झील का निर्माण करीब 50 हजार साल पहले धरती से उल्का पिंड के टकराने से हुआ था। यहां बड़ी संख्या में देश भर से आने वाले पर्यटक लोनार झील में वक़्त गुजारते है। यही नहीं दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए यह झील रिसर्च का विषय भी रही है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रीब 1.2 किलोमीटर के व्यास वाली लोनार झील के पानी का रंग बदलने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रकृति विद और वैज्ञानिक भी हैरत में हैं। उनके मुताबिक पानी का रंग बदलने की घटनाएं पहले भी होती रही हैं लेकिन गुलाबी रंग हो जाना चौंकाने वाली बात है। दरअसल कई झीलों का पानी मटमैला, हरा, लाल और भूरा हो चूका है | पहली बार किसी झील का पानी गुलाबी कलर में देखा जा रहा है |

- Advertisement -

लोनार झील संरक्षण एवं विकास समिति के सदस्य गजानन खराट ने कहा कि यह झील अधिसूचित राष्ट्रीय भौगोलिक धरोहर स्मारक है। इसका पानी खारा है और इसका पीएच स्तर 10.5 है। जलाशय में शैवाल हैं। उनके मुताबिक पानी के रंग बदलने की वजह लवणता और शैवाल हो सकते हैं। खराट ने बताया कि पानी की सतह से एक मीटर नीचे ऑक्सीजन नहीं है। यही नहीं लोनार झील में जल का स्तर अभी कम है क्योंकि बारिश नहीं होने से इसमें ताजा पानी नहीं भरा है। उन्होंने अंदेशा जाहिर किया कि जल स्तर कम होने के कारण खारापन बढ़ा होगा और शैवाल की प्रकृति भी बदली होगी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी लापरवाही: यूपी में मजदूर की मौत, बिना पोस्टमार्टम और कोरोना सैंपल के छ्त्तीसगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार, परिवार क्वारेंटाइन
Next Article BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में दुकानों के खुलने के समय में फेरबदल, अब इस समय बंद होंगी दुकानें, आदेश जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, सामने आया VIDEO 
CG ब्रेकिंग : फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, सामने आया VIDEO 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन नहीं होगी बारिश, बढ़ेगी गर्मी, बिजली गिरने की संभावना 
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Mahasamund : युक्तियुक्तकरण से खुला राज, जिले में थे 700 अतिशेष शिक्षक, अब नहीं होगी स्कूलों में ताला बंदी की स्थिति
Mahasamund : युक्तियुक्तकरण से खुला राज, जिले में थे 700 अतिशेष शिक्षक, अब नहीं होगी स्कूलों में ताला बंदी की स्थिति
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 5, 2025
Chhattisgarh : सरगुजा के 283 सहायक शिक्षकों को मिली नवीन पदस्थापना
Chhattisgarh : सरगुजा के 283 सहायक शिक्षकों को मिली नवीन पदस्थापना
छत्तीसगढ़ सरगुजा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?