Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एकता कपूर को मिल रही दुष्कर्म की धमकियों पर भड़कीं हिना खान, कहा- ‘शो के लिए एक महिला को प्रताड़ित करना…’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

एकता कपूर को मिल रही दुष्कर्म की धमकियों पर भड़कीं हिना खान, कहा- ‘शो के लिए एक महिला को प्रताड़ित करना…’

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/06/12 at 7:41 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

एकता कपूर अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज में भारतीय सैनिक की पत्नी को उसकी गैर मौजूदगी में दूसरे शख्स के साथ संबंध बनाते दिखाया गया था। जिसको लेकर बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट हिंदूस्तानी भाऊ सहित कई लोगों ने आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं वेब सीरीज में इस तरह के सीन को दिखाने के लिए एकता कपूर को दुष्कर्म तक की धमकियां मिलने लगीं। अब इस पूरे मामले अभिनेत्री हिना खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

हिना खान सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एकता कपूर का समर्थन किया था। जिस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। हिना की एक फैन ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘हिना मैम मैं आपके नजरिए का सम्मान करती हूं, लेकिन उन्होंने (एकता कपूर) अपनी सीरीज में भारतीय सेना का अपमान किया जोकि किसी भी सैनिक को पसंद नहीं आएगा’। 

- Advertisement -
Ad image

हिना खान ने फैन के कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सेना का अपमान किसी को सहन नहीं करना चाहिए। उस अनजाने में हुई गलती को सुधार लिया गया, लेकिन क्या आप इस बात की सफाई दे सकती हैं कि एक शख्स को रेप की धमकियां दी जा रही हैं। एक काल्पनिक शो के चलते क्या एक महिला और उसके परिवार को प्रताड़ित किया जाएगा। आप खुद एक महिला हैं, आप मुझे बताइए ?

सोशल मीडिया पर हिना खान का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि एकता कपूर ने वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 के एपिसोड प्यार और प्लास्टिक के उस विवादित सीन को हटा दिया है, लेकिन यह मामला अभी तक ठंडा नहीं हुआ है। बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ लगातार एकता कपूर पर बयानबाजी कर रहे हैं। 

हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर को मिले पद्मश्री सम्मान वापस लौटाने की मांग की है। हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने एकता कपूर के खिलाफ सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया था। विकास ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एकता कपूर से मांग की कि उनको अपना पद्मश्री वापस करना चाहिए। 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मंदिर में दर्शन करने के हैं इच्छुक, तो गलती से भी ये गलतियां न करें, नहीं तो होगा ‘अनर्थ’
Next Article लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी, अनूपपुर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को देंगे ज्ञापन- जयप्रकाश अग्रवाल..
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने घोषित की अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 25, 2025
CG NEWS: 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल से गायब होकर घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी FSL टीम
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 25, 2025
CRIME NEWS: सड्डू में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, जुए और सट्टे के पैसे पर शुरू हुआ विवाद बना खूनी झगड़े की वजह
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 25, 2025
Entertainment: ना बॉलीवुड ना साउथ, मराठी स्टार बनेगा भरत! ‘रामायण’ में रणबीर के साथ दिखेगा दम
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन July 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?